The Lallantop

राजनाथ सिंह ने कहा, हमने 15 लाख रुपए देने का वादा कभी नहीं किया

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने काले धन के खिलाफ कार्रवाई करने के बारे में कहा था...

Advertisement
post-main-image
राजनाथ सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया. फाइल फोटो.
15 लाख रुपए. कुछ याद आया? कई लोग को लगेगा कि नरेंद्र मोदी ने 15 लाख रुपए देने के बारे में कहा था. पहले अमित शाह ने इस बयान को 'जुमला' बताया. अब राजनाथ सिंह ने इसे खारिज किया है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने साफ कहा. कि साल 2014 के चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के खाते मे 15 लाख रुपए डालने का वादा कभी नहीं किया. पार्टी ने कालेधन के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी. और ये कार्रवाई की जा रही है. क्या कहा राजनाथ सिंह ने? राजनाथ सिंह ने अपने इंटरव्यू में दूसरे मसलों पर भी बात की. वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि-
'हमने कभी नहीं कहा कि लोगों के खाते में 15 लाख रुपए आएंगे. ऐसा कभी नहीं कहा गया था. बिलकुल नहीं कहा था कि 15 लाख रुपए आएंगे. ये कभी नहीं कहा था. हमने कहा था कि हम काले धन के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. काले धन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. ये हमारी सरकार थी, जिसने काले धन के मुद्दे पर SIT बनाई.'
  सच्चाई क्या है? सच्चाई ये है कि प्रधानमंत्री की बात को थोड़ा घुमा-फिराकर पेश किया गया. उन्होंने क्या कहा और उसे क्या बनाया गया, यह जानने के लिए आप हमारा देख लीजिए.

Advertisement
Advertisement