लोकसभा चुनाव का छठा फेज 25 मई को संपन्न हो गया. इस दौरान सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई. हर फेज़ में वोटिंग के प्रतिशत पर सबकी नज़रे बनी हुई है. जानते हैं इस चरण का हाल क्या रहा. चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के अनुसार, शाम 9.30 बजे तक अनुमानित मतदान 59.62 प्रतिशत रहा है. सबसे ज्यादा वोट पश्चिम बंगाल में पड़े. यहां 78.20 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 52.92 प्रतिशत मतदान हुआ.
खत्म हुआ छठे चरण का मतदान, कहां कितना मतदान हुआ जान लीजिए
छठे चरण में सबसे ज्यादा वोट पश्चिम बंगाल में पड़े. यहां 78.20 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 52.92 प्रतिशत मतदान हुआ.
.webp?width=360)
चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में 55.16 प्रतिशत, बिहार में 54.49 प्रतिशत, झारखंड में 63.27 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 54.03 प्रतिशत, ओडिशा में 60.07 प्रतिशत और हरियाणा में 59.28 प्रतिशत वोट पड़े.
दिल्ली में हुए 55 फीसदी मतदानदेश की राजधानी दिल्ली के सातों सीटों की तो चांदनी चौक सीट पर 55 फीसदी, ईस्ट दिल्ली में 55 प्रतिशत जबकि न्यू दिल्ली लोकसभा सीट पर 52 फीसदी मतदान हुआ. इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली लोकसभा 59 फीसदी, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर 55 प्रतिशत मतदान, साउथ दिल्ली सीट पर 53 फीसदी और वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर 57 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.
छठे चरण के चुनाव में कई हैवीवेट नेताओं की सीटें दांव पर लगी थीं. इनमें ओडिशा की संबलपुर सीट है जहां से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लड़ रहे हैं. उत्तर पूर्वी दिल्ली की सीट बेहद चर्चित है ही, जहां से मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार आमने सामने हैं. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से मेनका गांधी खड़ी हैं. जम्मू और कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट में भी मतदान हुआ जहां से महबूबा मुफ्ती खड़ी हैं. इनके अलावा पश्चिम बंगाल की तमलुक सीट से अभिजीत गंगोपाध्याय, करनाल सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह अपना भाग्य आज़मा रहे हैं.
1 जून को अंतिम चरण का मतदानलोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के वोट 1 जून, शनिवार को डाले जाएंगे. इनमें बिहार, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की शेष सीटों पर चुनाव होगा. इस चरण में आठ राज्यों की बाकी 57 सीटों के लिए मतदान होगा.
ये भी पढ़ें - चुनाव आयोग ने पांच चरणों में मतदान का पूरा डेटा जारी किया, SC में कल ही सुनवाई हुई थी
इस आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गोरखपुर से भोजपुरी फिल्मस्टार रवि किशन, हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत, कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह, हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और बिहार की पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद सहित कई दिग्गज मैदान में हैं.
वीडियो: लल्लनटॉप चुनाव यात्रा: कानपुर में हुई ऐसी बहस कि रिपोर्टर को कहना पड़ा, कैमरा बंद करो!











