लोकसभा चुनाव की तारीखों (Lok Sabha Elections 2024 Dates) का एलान हो गया है. पिछली बार की तरह इस बार भी सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होगा और 1 जून को सातवें एवं आखिरी चरण के लिए लिए वोट डाले जाएंगे. परिणाम 4 जून को आएंगे. मध्य प्रदेश में चार और छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होंगे.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आपकी सीट पर इस तारीख को होगी वोटिंग, एक क्लिक में सब जानिए
Lok Sabha Elections 2024 की तारीखों का एलान हो गया है. पिछली बार की तरह इस बार भी 7 चरणों में चुनाव होंगे. Madhya Pradesh में 4 और Chhattisgarh में 3 चरणों में चुनाव होंगे.

मध्य प्रदेश में कुल 29 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा. पहले चरण में 6, दूसरे में 7, तीसरे में 8 और चौथे चरण में 8 सीटों पर वोटिंग होगी. दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा. वहीं तीसरे और चौथे चरण के लिए 7 मई और 13 मई को वोटिंग होगी. इसी तरह, छत्तीसढ़ में पहले चरण में 1, दूसरे में 3 और तीसरे चरण में 7 सीटों पर वोटिंग होगी. राज्य में कुल 11 लोकसभा सीटें हैं.
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Datesपहले चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग- सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा
दूसरे चरण में इन सीटों पर होगा मतदान- टीकमगढ़, दामोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल
तीसरे चरण में यहां होगा मतदान- मोरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़
चौथे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग- देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा
पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा. वहीं दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद औक कांकेर लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. तीसरे चरण में सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चम्पा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
मध्य प्रदेश में पिछले लोकसभा चुनाव परिणामों की बात करें तो BJP ने यहां क्लीन स्वीप किया था. पार्टी ने 29 में से 28 सीटें जीती थीं. वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी. बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुला था. छत्तीसगढ़ की तस्वीर भी कुछ ऐसी ही रही थी. यहां BJP ने 11 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं कांग्रेस को मात्र 2 सीटों पर जीत मिली थी.
वीडियो: चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर ओवैसी ने केंद्र सरकार को घेरा!









