The Lallantop

बनारस से चुनाव लड़ने को लेकर खुद प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

बनारस में 19 मई को चुनाव होने हैं.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी ने इंटरव्यू में कई बड़ी बातें कही हैं.
लोकसभा चुनाव जारी है. दो चरणों की वोटिंग हो गई है. बनारस सबसे हॉट सीट है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने जब से कांग्रेस जॉइन किया है तब से उनके बनारस से चुनाव लड़ने की रिपोर्ट्स आती रहती है. लेकिन कोई भी रिपोर्ट पुख्ता नहीं है. बनारस सीट से चुनाव लड़ने को लेकर अब प्रियंका ने अपनी बात कह दी है. 21 अप्रैल को मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि-
अगर पार्टी प्रेजिडेंट (राहुल गांधी) कहेंगे तो मैं बनारस से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं.
एएनआई का ट्वीट देखिए. 23 जनवरी, 2019 को प्रियंका गांधी ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस जॉइन की थी. उन्हें कांग्रेस पार्टी का महासचिव बनाया गया. बाद में उन्हें लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई. 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को बनारस में 5,81,122 वोट मिले थे. वहीं अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के अजय राय और बीएसपी के विजय प्रकाश को मिलाकर कुल 3,45,431 वोट मिले थे. पीएम मोदी को मिले वोटों और विपक्ष को मिले वोटों का अंतर दो लाख से ज्यादा था. कांग्रेस का मानना है कि अगर विपक्ष पीएम मोदी के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारता है तो मोदी की परेशानी बढ़ सकती है. अगर बनारस की लड़ाई प्रियंका गांधी और पीएम मोदी के बीच हुई तो यह लड़ाई मजेदार हो सकती है. उड़ती-उड़ती खबरें हैं कि 26 अप्रैल को नरेंद्र मोदी बनारस में नॉमिनेशन फॉर्म भरेंगे. मोदी इस दिन रोड-शो भी करेंगे जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंच सकते हैं.
वीडियो- 'मोदी जी को चाहती है कश्मीर की जनता इसलिए कर रही है पत्थरबाजी'

Advertisement
Advertisement