Video: 'बाड़मेर रिफाइनरी में नौकरियां हैं, लेकिन यहां के कॉलेज कोर्स ही नहीं पढ़ाते'
बाबुल सुप्रियो ने ऐसा क्या कर दिया कि उन पर केस दर्ज करना पड़ा?
केंद्रीय मंत्री की गाड़ी पर हमले की खबर भी आई थी.
Advertisement

बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ चुनाव आयोग की कार्रवाई.
चुनाव आयोग ने बाबुल सुप्रियो के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं. आसनसोल से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री पर पोलिंग एजेंट और अधिकारी को धमकाने का आरोप है. चौथे चरण के मतदान के तहत पश्चिम बंगाल के आसनसोल इलाके में जमकर हंगामा हुआ. बाबुल सुप्रियो और पोलिंग एजेंट के बीच बहस हुई थी. इसके बाद टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए थे. आसनसोल से खबर आई थी कि बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई. इस झड़प को शांत करने के लिए पुलिस को लाठियां भी चलानी पड़ी. ये हंगामा उस वक्त शुरू हुआ था जब आसनसोल के बूथ नंबर 199 पर बीजेपी सांसद और उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो पहुंचे थे. उनके पहुंचते ही टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया था. यहां तक कि हंगामे के बीच उनकी गाड़ी पर हमला भी किया गया था. इसमें उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए.
ये विरोध उस वक्त शुरू हुआ था जब आसनसोल से सांसद और बीजेपी के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो बूथों का मुआयना कर रहे थे. बूथ पर बाबुल सुप्रियो की मौजूदगी देखकर टीएमसी कार्यकर्ता भड़क गए और उनका विरोध करने लग गए. इसी विरोध के बीच किसी ने उनके गाड़ी पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए. कई लोगों ने बाबलु सुप्रियो की चुनाव आयोग से शिकायत की थी. लगभग 1000 शिकायतें बीजेपी के नेता के खिलाफ की गई थीं. इसके बाद चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए. बाबुल की चुनाव अधिकारी से बहस करते वीडियो भी सामने आया था. चुनाव आयोग के फैसले पर बीजेपी का कहना है कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है. यह उनकी जिम्मेदारी है. लेकिन हर कोई जानता है कि बाबुल सुप्रियो पीड़ित हैं. टीएमसी के लोगों ने उनकी कार पर हमला किया. टीएमसी अपनी पॉलिटिकल जमीन खो रही है इसलिए उसके लोग हिंसा पर उतर आए हैं.
Video: 'बाड़मेर रिफाइनरी में नौकरियां हैं, लेकिन यहां के कॉलेज कोर्स ही नहीं पढ़ाते'
Video: 'बाड़मेर रिफाइनरी में नौकरियां हैं, लेकिन यहां के कॉलेज कोर्स ही नहीं पढ़ाते'
Advertisement











