The Lallantop

दिल्ली चुनावों के बाद BJP का अपने कार्यकर्ताओं से सबसे बड़ा धोखा

दयाशंकर सिंह की बीवी स्वाति सिंह को BJP के यूपी महिला मोर्चा का प्रेसिडेंट बना दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दयाशंकर सिंह की बीवी स्वाति सिंह UP BJP महिला मोर्चा की प्रेसीडेंट बना दी गईं हैं. बताने की जरूरत नहीं कि दयाशंकर सिंह BSP सुप्रीमो मायावती को 'वेश्या से भी बदतर' कहकर चर्चा में आ गए थे. स्वाति सिंह को अप्वांइट किए जाने से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ीं हों या न बढ़ीं हों, ये जरूर समझ आता है कि BJP अपने पांवों पर कुल्हाड़ी मारने को तैयार हो गई है. क्योंकि स्वाति का कोई पॉलिटिकल रोल इसके पहले था नहीं. वो बस दयाशंकर की बीवी भर थीं. दयाशंकर की गिरफ्तारी और बसपाईयों के गिरे हुए कुछ बयानों के बाद उन्होंने दो-एक चैनल को इंटरव्यू दिए और दोनों पति-पत्नी ने UP भर में घूम-घूम कर क्षत्रिय महासभा के बैनर तले भाषण दिए. इसी का उनको इतना बड़ा इनाम मिला है. ऐसे चला तो कैडर पॉलिटिक्स जो कि BJP की सबसे बड़ी खासियत और ताकत मानी जाती है उसको बहुत निराशा होगी. इससे हो सकता है कि आने वाले चुनावों में BJP को लेने के देने पड़ जाएं. ऐसा ही एक प्रयोग BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के वक्त किरण बेदी को CM कैंडिडेट बनाकर किया था. और उसकी धज्जियां उड़ गई थीं. ये प्रयोग भी पूरी आशा है कि कुछ ऐसा ही रिजल्ट अपने साथ लेकर आएगा. ऐसा ही कुछ काम 2014 से राहुल गांधी को कांग्रेस का लीड फेस बनाकर कांग्रेस करती आ रही है. नतीजा बताने की जरूरत नहींं है. आपसे कुछ छिपा थोडे़ ही है. पॉलिटिक्स की हल्की-फुल्की समझ रखने वाले भी BJP की इस बात के लिए तारीफ करते हैं कि यहां पर पार्टी कैडर की बड़ी इज्जत होती है. आदमी जिंदगी दे देता है BJP और संघ को तब जाकर कहीं वो PM बन पाता है या उसको कोई बड़ा पद पार्टी और BJP सरकार में मिलता है. BJP में पॉलिटिक्स करना कोई घलुआ नहीं है. यहां पॉलिटिक्स करनी है तो खून-पसीना लगता है. बाकी पार्टियों में लोग एक भाषण देकर चमक जाते हैं. यहां पुट्ठे घिस जाते हैं. कार्यकर्ता बनकर पॉलिटिक्स करते हैं तब जाकर जिम्मेदारी वाला पद मिलता है. ऐसे में भाजपा का ये कदम बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है. इससे पार्टी के कैडर के बीच तो गलत संदेश जाएगा ही. जनता पर भी कोई ठीक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. ये देख लो वीडियो: https://www.youtube.com/watch?v=twhpUxEZFU0
ये भी पढ़ें -

दयाशंकर सिंह ने मायावती के बारे में फिर कही ये घटिया बात

दयाशंकर की 12 साल की बेटी बोली, 'नसीम अंकल, बताइए मुझे कहां आना है'

बसपा कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे, 'दयाशंकर की बहन को पेश करो'

BJP के बैड बॉय दयाशंकर सिंह के बदनाम किस्से

डियर दयाशंकर, मायावती मर्द होतीं तब भी 'वेश्या' कहते?

Advertisement
Advertisement