गुजरात के सुरेंद्र नगर में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल जन आक्रोश सभा को संबोधित कर रहे थे. इस बीच एक आदमी मंच पर चढ़ा और हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारने लगा. होने को मंच पर मौजूद लोगों ने उस आदमी को जल्द ही पकड़ लिया. उसकी खूब पिटाई भी हुई. हार्दिक के समर्थकों ने इतना पीटा है कि वह फिलहाल हॉस्पिटल में है. अंततः पुलिस ने भीड़ से उस आदमी को बचाया है.
वीडियो देखिए.
हार्दिक को थप्पड़ मारने वाला ये आदमी कौन था और इसने ऐसा क्यों किया, इसको लेकर जानकारी आने का इंतजार है. लेकिन इस घटना के बाद जो चीज़ सबसे पहले आई वो है हार्दिक पटेल का भी बयान. उन्होंने कहा-
बीजेपी मुझ पर हमले करवा रही है. बीजेपी मुझे मरवाना चाहती है लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं. हम चुप नही रहेंगे.
शुरुआती रिपोर्ट्स से यह जानकारी आ रही है कि पाटीदार आंदोलन के दौरान 14 बच्चों की मौत का आरोप लगाते हुए उस आदमी ने हार्दिक को थप्पड़ लगा दिया. इस घटना से ठीक एक दिन पहले 18 अप्रैल, 2019 को बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव पर एक शख्स ने जूता फेंका था. इस दौरान नरसिम्हा दिल्ली के बीजेपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे.
वीडियो- शिवपाल ने बताया कांग्रेस से क्यों नहीं हो पाया गठबंधन?