The Lallantop

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को बताया 'टेररिस्ट'

खरगे के इस बयान के बाद BJP की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई. तमिलनाडु में BJP के इलेक्शन इंचार्ज और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की तरफ से रिएक्शन आया.

Advertisement
post-main-image
खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को 'आतंकवादी' कह दिया. (फोटो- इंडिया टुडे)

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में घमासान मचा दिया है. खरगे मंगलवार, 21 अप्रैल को चेन्नई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘टेररिस्ट’ शब्द का इस्तेमाल किया. खरगे All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) और Bharatiya Janata Party (BJP) के गठबंधन की आलोचना कर रहे थे. तभी वो ऐसा बयान दे बैठे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

खरगे ने अपने बयान में कहा, ‘ये कैसे AIADMK के लोग हैं, जो खुद अन्नादुरै की फोटो लगाते हैं और जिनकी पूरी पार्टी ही अन्नादुरै के नाम पर है. वो कैसे मोदी के साथ जा सकते हैं, जो एक ‘आतंकवादी’ हैं. और जो समानता में यक़ीन नहीं रखते? उनकी पार्टी भी बराबरी और इंसाफ में विश्वास नहीं करती. ये लोग उनके साथ जा रहे हैं. इसका मतलब है कि वो लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं. ये कमजोर कर रहे हैं अन्नादुरै, कामराज, पेरियार, कलाईनार और बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा को.’

खरगे के इस बयान के बाद BJP की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई. तमिलनाडु में BJP के इलेक्शन इंचार्ज और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की तरफ से रिएक्शन आया. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, 'आज मुझे शर्म आ रही है कि कांग्रेस पार्टी और एमके स्टालिन की DMK पार्टी इतने निचले स्तर तक पहुंच गई हैं. ये लोग इतने नीचे गिर गए हैं कि लोकतांत्रिक तरीके से इलेक्टेड प्रधानमंत्री, जिन्हें भारत की जनता ने चुना, उन्हें ये लोग आतंकवादी कह रहे हैं. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं. जो बयान मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया है. मैं माफ़ी की मांग करता हूं. दोनों सहयोगी पार्टियों से.’

Advertisement

जिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खरगे ने विवादित बात कही, उसी में एक पत्रकार ने खरगे से उनकी बात का कॉन्टेक्स्ट पूछा. कि आपने PM मोदी के लिए ये शब्द किस संदर्भ में इस्तेमाल किया है? तो उन्होंने ये जवाब दिया, ‘मैं सिर्फ़ ये स्पष्ट करना चाहता था कि मोदी हमेशा धमकाते हैं, और हमेशा ऐसा ही करते हैं. जैसा मैंने कुछ घटनाएं बताईं. इनकम टैक्स विभाग, ED, इनकम टैक्स, शायद CVC. ये सारी संस्थाएं उनके (पीएम मोदी के) हाथों में हैं. और अब ये परिसीमन (सीटों का नया बंटवारा) भी वो अपने हाथ में लेना चाहते हैं. इसी संदर्भ में मैंने वो बात कही थी.'

यहां खरगे आरोप लगा रहे हैं कि PM मोदी अपने विरोधियों को 'धमकाते' हैं. क्योंकि, केंद्रीय एजेंसियां BJP के साथ मिलकर काम कर रही हैं. उन्होंने यहां Income Tax Department और ED जैसी संस्थाओं का नाम भी लिया.

वीडियो: कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट में चुनाव पर क्या चर्चा हुई?

Advertisement

Advertisement