West Bengal Election Result 2026 Updates: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर सुर्खियों में आए हुमायूं कबीर इस बार दो सीटों- रेजीनगर और नौदा से किस्मत आजमा रहे हैं. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुताबिक, हुमायूं दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं. कभी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक रहे कबीर को बाबरी मस्जिद विवाद के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी 'आम जनता उन्नयन पार्टी' (AJUP) बनाई. अब उसी के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं.
Humayun Kabir Result 2026: बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर दो सीटों पर मैदान में, दोनों पर आगे
Humayun Kabir Election Result 2026 Live: पिछले साल हुमायूं कबीर ने West Bengal के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा की थी, जिससे बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था. इसी मुद्दे के चलते TMC ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया. अब उन्होंने पार्टी बनाकर दो सीटों पर ताल ठोकी है.


रेजीनगर विधानसभा सीट, जो मुर्शिदाबाद के बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है, 2011 में अस्तित्व में आई थी. उसी साल हुमायूं कबीर ने कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीत हासिल की थी. 2021 में TMC के रबीउल आलम चौधरी यहां से विधायक चुने गए थे.
2026 के विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर का मुकाबला TMC के अताउर रहमान, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बापन घोष, कांग्रेस के जिल्लू एसके और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के बाबर अली उम्मीदवार हैं. 15 में से 9 राउंड की काउंटिंग के बाद हुमायूं BJP उम्मीदवार बापन घोष से 37,624 वोटों से आगे चल रहे हैं.
वहीं, नौदा विधानसभा सीट भी बहरामपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है. यहां पर फिलहाल TMC का कब्जा है. 2021 में TMC की शाहीना मुमताज बेगम ने यहां जीत दर्ज की थी. इस बार भी वह मैदान में हैं. इसके अलावा, कांग्रेस के मोतिउर रहमान, BJP के राणा मंडल और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) के हबीबुर रहमान मंडल भी चुनावी रेस में हैं. 2026 चुनाव में 20 में से 12 राउंड की काउंटिंग के बाद हुमायूं भाजपा के राणा मंडल से 20,097 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं.
बाबरी मस्जिद और हुमायूं कबीरपिछले साल हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा की थी, जिससे बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था. इसी मुद्दे के चलते TMC ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया. इसके बाद उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश शुरू की और AJUP का गठन किया.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का नतीजा देखने के लिए यहां क्लिक करें
चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी 'ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन' (AIMIM) ने हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. एक कथित स्टिंग वीडियो सामने आने के बाद यह गठबंधन टूट गया.
वीडियो में विवादित बयान सुनाई देने का दावा किया गया, जिस पर TMC ने आरोप लगाया कि कबीर BJP के साथ मिलकर मुस्लिम वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. हुमायूं कबीर ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए वीडियो को फर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार बताया.
वीडियो: TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?





















