The Lallantop

Bihar Election Result 2025 Live: छपरा में नहीं चला खेसारी लाल यादव का जादू, 7600 वोटों से मिली हार

Chapra Vidhan Sabha Chunav Results Live Updates: राजद प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से हार गए हैं. भाजपा की छोटी कुमारी ने उन्हें 7500 से अधिक वोटों से शिकस्त दी हैं.

Advertisement
post-main-image
छपरी सीट पर भाजपा की छोटी कुमारी ने जीत दर्ज की. (Photo: ITG/AAj Tak)

एनडीए की आंधी में इस बार बिहार चुनाव में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का भी जादू नहीं चला. राजद प्रत्याशी शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से 7600 वोटों से हार गए. उन्हें हराया है भाजपा की छोटी कुमारी ने. खेसारी लाल यादव को कुल 79245 वोट मिले. वहीं छोटी कुमारी ने 86845 मत हासिल किए. जन सुराज के जय प्रकाश सिंह केवल 3433 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

खेसारी लाल यादव के उतरने से सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट इस बार खासी चर्चित रही थी. राजद ने उन्हें टिकट दिया था. उनके खिलाफ भाजपा ने छोटी कुमारी को मैदान में उतारा था, जो पूर्व में जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं. वह भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की सक्रिय नेत्री भी हैं. बनिया समाज में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. जन सुराज ने छपरा से जय प्रकाश सिंह को टिकट दिया था, जो सेना में कर्नल की नौकरी छोड़ पहले IPS बने. फिर IG की नौकरी छोड़ी, पॉलिटिक्स में आए.

chapra seat result
छपरा विधानसभा सीट का फाइनल रिजल्ट. (Photo: ECI)
पिछले चुनाव का क्या रहा परिणाम? 

छपरा में इस बार कुल 2 लाख 89 हज़ार मतदाता थे, जिनमें से वैश्य समुदाय के मतदाताओं की आबादी सबसे अधिक है. इस समुदाय के करीब 65 हज़ार मतदाता हैं. छपरा में पिछले चुनाव के नतीजे की बात करें तो भाजपा से डॉ. सी.एन गुप्ता ने 2020 में यहां दूसरी बार जीत दर्ज की थी. उन्हें 75,710 वोट मिले थे. उनके मुकाबले राजद के रणधीर कुमार सिंह दूसरे नंबर पर थे, जिन्हें 68,939 वोट मिले थे. 

Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव की सभी लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक करें.

छपरा सीट की खास बातें

खेसारीलाल यादव के चुनाव में उतरने से यहां के युवाओं में खास उत्साह है. वजह ये भी है कि छपरा सीट पर हमेशा से राजपूत बनाम यादव रहा है. 1965 से 2014 तक विभिन्न दलों से जुड़े राजपूत या यादव को चुना गया है. पहली बार, एक गैर-यादव गैर-राजपूत डॉ सीएन गुप्ता (भाजपा) ने 2015 के विधानसभा चुनाव में विधानसभा सीट से जीत हासिल की. 2020 में दोबारा वही जीते.

वीडियो: चुनाव यात्रा: लल्लनटॉप की टीम छपरा में, खेसारी लाल यादव पर लोग कौन सा आरोप लगा गए?

Advertisement

Advertisement