The Lallantop

UP में वोटिंग के बीच भाजपाइयों ने चुनाव अधिकारी को पीटा

अधिकारी पर आरोप है कि वह साइकल पर बटन दबाने के लिए कह रहे थे.

Advertisement
post-main-image
चुनाव अधिकारी को मारते हुए बीजेपी कार्यकर्ता (एएनआई वीडियो स्क्रीनशॉट)
लोकसभा चुनाव जारी हैं. दो चरणों के चुनाव हो चुके हैं. 23 अप्रैल को तीसरे चरण के लिए 115 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. मुरादाबाद में भी 23 अप्रैल को चुनाव हो रहे हैं. यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इलेक्शन ऑफिसर को पीट दिया है. अफसर पर आरोप है कि वह वोटिंग के दौरान लोगों से समाजवादी पार्टी के साइकिल के निशान पर बटन दबाने के लिए कह रहे थे. मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा के बूथ नंबर 231 पर इलेक्शन अधिकारी को पीटा गया है. वीडियो देखिए. मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद कुंवर सर्वेश कुमार, कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी और समाजवादी पार्टी के डॉक्टर एसटी हसन चुनाव लड़ रहे हैं. हसन 2014 लोकसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे. चूंकि राज्य में सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का गठबंधन है इसलिए बसपा ने यहां से कोई कैंडिडेट नहीं उतारा है.
वीडियो- मुरादाबाद में फ्री एलपीजी कनेक्शन के लिए भी रिश्वत क्यों देते हैं लोग?

Advertisement
Advertisement