The Lallantop

अमृतसर से बीजेपी ने उस नेता को मैदान में उतारा है, जिससे सिद्धू बहुत चिढ़ते थे

बीजेपी ने गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बीजेपी ने अपने पंजाब और गोवा के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है. विधानसभा चुनाव के साथ अमृतसर लोकसभा का चुनाव भी होना है. धमाका ये है कि बीजेपी ने इस सीट पर उस बन्दे को उतारा है, जिससे नवजोत सिंह सिद्धू चिढ़ते थे. नाम है राजेन्द्र मोहन चीना. 36 का आंकड़ा है सिद्धू का. कितना चिढ़ते थे, इस बात का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2009 में इस बन्दे की वजह से इस्तीफे की पेशकश कर दी थी.
अमृतसर लोकसभा सीट पर उप चुनाव होना है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी. कैप्टन ने यहां बीजेपी के अरुण जेटली को शिकस्त दी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत शीर्ष पार्टी नेताओं ने विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों की लिस्ट को फाइनल करने के लिए बुधवार को मीटिंग की थी. बीजेपी ने राजेंद्र मोहन चीना को अमृतसर से टिकट देने का फैसला किया है.
नवजोत सिंह सिद्धू बीजेपी की वो शख्सियत थे, जब पहली बार बीजेपी पंजाब में अमृतसर सीट जीती थी. अब सिद्धू बीजेपी का दामन छोड़ चुके हैं. साल 2009 की बात है. राजेन्द्र मोहन चीना को अमृतसर में नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया था. जो सांसद सिद्धू को नागवार गुज़रा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके चेयरमैन बनाए जाने से सिद्धू इतने खफा थे कि उन्होंने अपना इस्तीफा लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को सौंप दिया था. ख़बरें थीं कि चीना ने लोकसभा चुनावों के दौरान उनके खिलाफ काम किया था. वो उन्हें हराना चाहते थे.
सिद्धू ने कहा था, 'चीना को जिस तरह अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया बनाया गया है, उसके बाद उनके लिए अपने संसदीय क्षेत्र में काम करना मुश्किल हो जाएगा, इसलिए वह सांसद नही बने रहना चाहते.' बाद में ये ख़बरें भी आईं कि उनका इस्तीफ़ा आगे नहीं भेजा गया था.
बीजेपी ने पंजाब के लिए 17 और गोवा के लिए 29 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. ये लिस्ट बीजेपी लीडर जेपी नड्डा ने जारी की. पंजाब में पार्टी शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. यहां कुल 117 विधानसभा सीटें हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब के लिए जिन 17 लोगों की सूची जारी की गई है, उनमें वर्तमान मंत्रियों के नाम नहीं हैं. पंजाब में सिर्फ 5, तो गोवा में 18 सिटिंग विधायकों को मौका दिया गया है. पंजाब में शनिवार 4 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होगा. 11 मार्च को सभी पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.
जेपी नड्डा.
जेपी नड्डा.

विधानसभा में किसके पास कितनी सीटें

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गठबंधन की सरकार है. ऐसे में 117 विधानसभा सीटों में शिरोमणि अकाली दल के पास 56, बीजेपी के पास 12, कांग्रेस के पास 46 और निर्दलीय विधायकों के पास 3 सीटें हैं.

पंजाब में उम्मीदवार

panjab

 

बीजेपी के गोवा उम्मीदवारों की लिस्ट

goa




 

पंजाब में रहना था तो राज्यसभा गए ही क्यों थे सिद्धू जी?

सिद्धू के AAP में जाने से पंजाब में क्या बम फूटेगा? खटैक!

कल तक भगोड़ा सिद्धू बोलते थे अब स्वागत कर रहे कुमार विश्वास

जब एक बुजुर्ग के मर्डर केस में फंस गए थे सिद्धू!

छक्का सिद्धू की पॉलिटिक्स का: 6 किस्से जो सब समझा देंगे

सिद्धू के मशहूर जुमले

Advertisement
Advertisement