The Lallantop

यूपी: भाजपा का गली बॉय, कमल पे गरारी अटक गई

4 दिन पहले खुद कह रहे थे इन्होंने विकास नहीं किया, किस मुंह से वोट मांगेंगे. मंच पर कमल-कमल करने लगे.

Advertisement
post-main-image
मेरठ से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल के समर्थन में सभा करते विनीत अग्रवाल (फोटो-ट्विटर)
भाजपा प्रदेश व्यापार मंडल के संयोजक हैं विनीत अग्रवाल. मेरठ के रहने वाले हैं. 23 मार्च को मीडिया से बात करते हुए बोले, ''सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने विकास तो किया नहीं, किस मुंह से वोट मांगेंगे?'' अब कार्यकर्ता बेचारे परेशान. आमतौर पर चुनाव प्रचार में वक्ता या तो अपनी पिछली उपलब्धियों को गिनाता है या फिर आगे के लिए वादे करता है. लेकिन अगर गिनाने के लिए उपलब्धियां न हों तो क्या करेंगे? इसका जवाब भी खुद विनीत अग्रवाल ने दे दिया. वो भी राजेंद्र अग्रवाल के ही मंच से. ऐसा जवाब दिया कि पूरी सभा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी और वीडियो वायरल हो गया. कल को दूसरी पार्टियों के लोग भी इन्हें फॉलो कर सकते हैं.
कमल पर कैसेट अटक गई! पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मेरठ लोकसभा क्षेत्र. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को यहीं से अपने चुनाव प्रचार का आगाज किया. नारा दिया 'सराब' से मुक्ति का. सराब यानी सपा बसपा रालोद. 1 अप्रैल को मेरठ से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सभा थी. लेकिन महफिल लूट ले गए विनीत अग्रवाल. ऐसा बोले कि खुद तो खुद, एक बार श्रोता भी कांप गए. लेकिन अग्रवाल जी 10 सेकंड में 28 बार कमल... कमल... बोल गए. अब कार्यकर्ता समझ ही गए होंगे कि जब उपलब्धियां पूछी जाएं तो क्या करना है. खैर, आप वीडियो देखिए- खुद भी थे टिकट के दावेदार विनीत अग्रवाल भाजपा प्रदेश व्यापार मंडल के संयोजक हैं. 2019 के लोकसभा चुनावों में मेरठ सीट से दावेदार भी थे. लेकिन पार्टी ने सिटिंग एमपी राजेंद्र अग्रवाल पर ही भरोसा जताया. शारदा को टिकट नहीं मिला. टिकट नहीं मिला तो बगावत की धमकी दी. लेकिन कुछ नहीं हुआ.
24 मार्च अखबार की ये कटिंग रीट्वीट भी की.
24 मार्च अखबार की ये कटिंग रीट्वीट भी की.

फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भावुक अपील की. बोले, 1995 से पार्टी की सेवा कर रहा हूं. कहीं और से ही टिकट दे दीजिए. क्योंकि दूसरी पार्टियों से भी ऑफर आ रहे हैं. लेकिन वो भी काम नहीं आई. तो थक हार कर चुनाव प्रचार में लग गए. और ऐसे लगे कि छुपा हुआ टैलंट सामने आ गया. खैर, हम तो यही कहेंगे कि टैलंट भले ही देर से सामने आया हो, पार्टी को इसे जाया नहीं होने देना चाहिए. देर आए, दुरुस्त आए.


वीडियो देखिए: हेमा मालिनी ने मथुरा में गेहूं काटने वाली फोटो डाली लेकिन एक गलती कर दी

Advertisement
Advertisement