The Lallantop

अमित शाह ने दूसरे चरण की वोटिंग से पहले ही बंगाल के अगले सीएम के बारे में बता दिया

पश्चिम बंगाल में पहले फेज की 152 सीटों के लिए चुनाव हो चुका है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 152 में से 110 से ज्यादा सीटें जीत रही है. इसके साथ ही उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर भी लिया. और लगे हाथ ये भी बताया कि बंगाल का अगला सीएम कोई बांग्ला बोलने वाला बंगाली ही होगा.

Advertisement
post-main-image
अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए बीजेपी की जीत का दावा किया है. (इंडिया टुडे)

पश्चिम बंगाल में पहले फेज के चुनाव के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 24 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाली होगा, बंगाल की धरती पर जन्मा होगा और बांग्ला बोलने वाला होगा, बस फर्क इतना होगा कि वह TMC का नहीं, बीजेपी का कार्यकर्ता होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी सत्ता में आएगी तो वह राज्य में शासन की बागडोर किसी बाहरी आदमी को सौंप देगी. केंद्रीय गृह मंत्री ने इसका काउंटर करते हुए कहा, 

बंगाल की मुख्यमंत्री अफवाह फैला रही हैं कि अगर बीजेपी बंगाल में आएगी तो किसी बाहरी व्यक्ति को चुनेगी. मैं दीदी से कहना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री वही बनेगा जो बंगाल में पैदा हुआ हो, बंगाली मीडियम से पढ़ा हो और बांग्ला बोल सके. बस फर्क इतना है कि आपका भतीजा नहीं होगा, मुख्यमंत्री बीजेपी का कार्यकर्ता होगा.

Advertisement

अमित शाह ममता बनर्जी के भतीजे और TMC के महासचिव अभिषेक बनर्जी का जिक्र कर रहे थे. गृह मंत्री ने ममता बनर्जी के उस बयान पर हमला किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं के रात में बाहर निकलने पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा, 

बंगाल में बीजेपी सरकार बहुत जरूरी है. हमारी पहली प्राथमिकता बंगाल की महिलाओं को सुरक्षा देना और भय से मुक्त करना है. जिस राज्य में महिला मुख्यमंत्री शाम 7 बजे के बाद महिलाओं के घर से बाहर निकलने पर सवाल उठाती हैं, उन्हें शासन करने का कोई अधिकार नहीं है. आज मैं बंगाल की माताओं और बहनों को भरोसा देता हूं कि 5 तारीख को बीजेपी की सरकार आने के बाद रात के 1 बजे भी एक लड़की स्कूटर लेकर घर से निकलेगी तो कोई गुंडा उसकी ओर देख भी नहीं पाएगा.

अमित शाह ने बताया कि उनके फीडबैक के मुताबिक, राज्य की जनता ने पहले फेज में ही अपना भविष्य तय कर दिया है. उन्होंने कहा, 

Advertisement

प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. पार्टी पहले फेज की 152 सीटों में से 110 से ज्यादा सीटें जीत रही है.

अमित शाह ने चुनाव आयोग, बंगाल पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और मतदान कर्मियों को निष्पक्ष और सख्त इंतजामों के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने ये भी बताया कि साल 2016 के चुनावों में 1,278 लोग घायल हुए थे. वहीं साल 2021 में 1,681 लोग घायल हुए थे.

वीडियो: बिग बंग स्टोरी: अमित शाह ने जिस नक्सलवाद पर बात की, उसकी शुरुआत कैसे हुई?

Advertisement