The Lallantop

भविष्य में सपा अखिलेश यादव का परिवार चलाएगा या कोई और? जवाब सुन लीजिए

अखिलेश ने कहा- मेरे बच्चे जो करना चाहें करें.

Advertisement
post-main-image
अखिलेश ने कहा मेरे बच्चे जो करना चाहें करें. मैं उनपर दबाव नहीं बनाऊंगा (फोटो - - आजतक )
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले दी लल्लनटॉप को इंटरव्यू दिया है. हमारे विशेष चुनावी कार्यक्रम 'जमघट' में के इस इंटरव्यू में दी लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी ने अखिलेश यादव से अलग-अलग मुद्दों पर जरूरी सवाल पूछे. इनमें राजनीति में परिवारवाद का सवाल भी शामिल था. सौरभ द्विवेदी ने अखिलेश यादव से पूछा,
आपका कहना है कि आप पर परिवारवाद का इल्ज़ाम लगता रहता है, इसलिए आप नहीं चाहते कि परिवार के ज़्यादा लोग चुनाव लड़ें. लोगों ने पूछा रथ पर आपके बच्चे टीना और अर्जुन दिखते हैं. भविष्य में क्या सपा की अगुवाई कोई सपा का कार्यकर्ता करेगा, या आपके परिवार से कोई पार्टी की अगुवाई करेगा?
इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा,
मुझे नहीं पता कल क्या होगा. मेरे बच्चे क्या करेंगे क्या पढेंगे इस बारे में कुछ नहीं पता.
इस पर सपा अध्यक्ष से पूछा गया कि क्या उनके बच्चे राजनीति में रुचि रखते हैं. जवाब ये आया,
इस पर मैं अपने बचपन की बात बताता हूं. कि जब नेताजी क्रांति रथ चला रहे थे तो हमें भी अच्छा लगता था. उस वक़्त मैं 12वीं पास करके आया था. अगर आपके घर से कोई राजनीति में है तो आपके घर में राजनीतिक बातें होंगी. ये बहुत स्वाभाविक है. लेकिन मैं ये नहीं कह रहा हूं कि आगे मेरे परिवार से ही कोई आएगा. वे उनका ख़ुद का करियर चुनेंगे. मैं अपने बच्चों पर दबाव नहीं बनाऊंगा कि आपको राजनीति में नहीं आना है. वो फ़्री हैं, जो करना चाहें.
इसके बाद अखिलेश यादव ने अपने सपा अध्यक्ष बनने की कहानी बताई जो आप लल्लनटॉप के इंटरव्यू में देख सकते हैं.

Advertisement
Advertisement