The Lallantop

अखिलेश को मुलायम ने राजनीति में आने को कहा था?

जनेश्वर मिश्र ने अखिलेश को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाते ऐसा क्यों कहा?

Advertisement
post-main-image
जनेश्वर मिश्र ने अखिलेश को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाते ऐसा क्यों कहा?
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले दी लल्लनटॉप को इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में हमारे संपादक सौरभ द्विवेदी ने अखिलेश यादव से अलग-अलग मुद्दों पर जरूरी सवाल पूछे. परिवारवाद के सवाल जवाब के बीच अखिलेश यादव ने बताई उनके राजनीति में आने और पार्टी अध्यक्ष बनने की दास्तान. उन्होंने 12वीं पास करने के दौरान मुलायम सिंह यूपी में 'क्रांति रथ' चला रहे थे. अखिलेश ने बताया कि उन्हें ये देखकर अच्छा लगता था. सौरभ द्विवेदी ने सवाल किया कि क्या अखिलेश पर राजनीति में आने का कोई दबाव था? इस पर अखिलेश यादव ने जवाब दिया-
नहीं मुझ पर कोई दबाव नहीं था. लेकिन फिर आगे मुझे पार्टी का अध्यक्ष बना दिया गया. उस वक़्त अमर सिंह अंकल ने यह बात रखी कि अब समय बदल गया है. अब नए व्यक्ति को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहिए. इस पर नेताजी ने कहा कि बिना जनेश्वर मिश्र के में यह फ़ैसला नहीं लूंगा. और जब में जनेश्वर मिश्र से मिलने गया तो उन्होंने इसकी इजाज़त दी. उस समय उन्होंने मुझसे कहा कि जाओ पार्टी को आगे बढ़ाओ. अगर तुम से गलती भी होगी तो मैं हूं, तुम्हें बचाऊंगा और आशीर्वाद भी दूंगा.
इसके बाद पार्टी में नई लीडरशिप की चर्चा हुई. नई लीडरशिप पर अखिलेश क्या बोले, जानने के लिए देखें पूरा इंटरव्यू.

Advertisement
Advertisement