The Lallantop

Assam Election Result: '3G' नहीं, असम में बीजेपी के आगे टिक सका सिर्फ '1G'

Sibsagar Election Result 2026: Akhil Gogoi असम की क्षेत्रीयता और मूल निवासियों के अधिकारों की एक बड़ी आवाज हैं. विपक्ष के साथ मिलकर उन्होंने अपनी पार्टी Raijor Dal के जरिए एक दशक से चली आ रही BJP को सत्ता से हटाने की भरसक कोशिश की. लेकिन नतीजा नहीं निकला.

Advertisement
post-main-image
राजयजोर दल के चीफ अखिल गोगोई. (PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • असम विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 126 में से 82 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसमें कांग्रेस के कद्दावर नेता गौरव गोगोई समेत कई विपक्षी नेता हार गए हैं।
  • अखिल गोगोई ने 2020 में किसानों के संगठन और 2021 में रायजोर दल के माध्यम से BJP के खिलाफ स्थानीय अधिकारों और CAA-विरोधी भावनाओं को लेकर सक्रिय विरोध किया था।
  • अखिल गोगोई ने शिवसागर विधानसभा सीट पर फिर से आगे बढ़ते हुए 59,007 वोट हासिल किए हैं, जिससे वह BJP के दूसरे नंबर पर उम्मीदवार से 10,149 वोट से आगे हैं।

असम विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आंधी ने कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को हिलाकर रख दिया. BJP असम की 126 सीटों में से 82 पर आगे है या जीत चुकी है. कांग्रेस सांसद और कद्दावर नेता गौरव गोगोई जोरहाट से चुनाव हार गए. असम जातीय परिषद के लुरिनज्योति गोगोई भी हार की कगार पर हैं. '3G' में से केवल किसान नेता और रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई BJP की सुनामी के आगे टिके हैं. शिवसागर से मौजूदा विधायक अखिल इस सीट से एक बार फिर जीतने की स्थिति में हैं.

Advertisement

20 में से 14 राउंड की काउंटिंग के बाद अखिल गोगोई को 59,007 वोट मिले हैं. 49,034 वोट लेकर BJP के कुशल द्वारी दूसरे नंबर पर हैं. दोनों नेताओं के बीच 10,149 वोटों का फासला है. अखिल गोगोई जमीन से जुड़े नेता हैं. किसान नेता अखिल को 'धरती का बेटा' भी कहा जाता है.

अखिल गोगोई की मजबूती

अखिल गोगोई असम की क्षेत्रीयता और मूल निवासियों के अधिकारों की एक बड़ी आवाज हैं. विपक्ष के साथ मिलकर उन्होंने अपनी पार्टी रायजोर दल के जरिए एक दशक से चली आ रही BJP की सत्ता को हटाने की भरसक कोशिश की. लेकिन नतीजा नहीं निकला. वे अपनी सीट बचाने में जरूर कामयाब हो सकते हैं.

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में ज्यूडिशियल कस्टडी में होने के बावजूद उन्होंने शिवसागर सीट पर जीत दर्ज की थी. उन्होंने शिवसागर को CAA-विरोधी भावनाओं और जमीनी स्तर के विरोध का एक मजबूत गढ़ बना दिया. इस चुनाव को उन्होंने 'असमिया पहचान के अस्तित्व' की लड़ाई के तौर पर भी पेश किया.

असम विधानसभा चुनाव 2026 का हर अपडेट जानने के लिए यहां क्लिकर करें

किसान संगठन बनाकर विरोध

अखिल गोगोई अक्सर बड़े डैम प्रोजेक्ट्स, भूमिहीनों के लिए जमीन के अधिकार और मौजूदा सरकार के राज में बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दे उठाते रहे. 2020 में राजोर दल बनाने से पहले अखिल गोगोई ने किसानों का संगठन 'कृषक मुक्ति संग्राम समिति' (KMSS) बनाया था. KMSS के झंडे तले उन्होंने बड़े डैम प्रोजेक्ट्स और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किए.

Advertisement
शिवसागर: 2021 का नतीजा

शिवसागर विधानसभा जोरहाट लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है. अखिल के साथी गौरव गोगोई जोरहाट से ही लोकसभा सांसद हैं. इस सीट पर बारी-बारी से कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) का कब्जा रहा है. 2021 में अखिल गोगोई ने अपनी पार्टी रायजोर दल से शिवसागर में चुनाव लड़ा और जीते. तब उन्होंने BJP की सुरभि राजकोनवार को हराया था.

वीडियो: 'जब विपक्ष में कांग्रेस हो तो...', पत्रकार की टिप्पणी ने बताई असम में हार की वजह

Advertisement