'कैश फॉर वोट स्कैंडल'
पीएम की रैली के पहले बीजेपी CM के काफिले से 1.80 करोड़ कैश मिलने से हड़कंप
भाजपा नेता ने माना, पैसा भाजपा उम्मीदवार का, मगर भाजपा का नहीं.
Advertisement

मोदी की रैली से बीती रात 1 करोड़ 80 लाख रुपये का कैश ज़ब्त किया है. कांग्रेस इस पर सवाल उठा रही है.
अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होने हैं. 3 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल के पासीघाट में रैली की. इस रैली से एक दिन पहले एक घटना घटी जो बीजेपी के लिए अच्छी खबर नहीं है. खबर ये है कि 2 अप्रैल की रात अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का काफिला गुजर रहा था. पासीघाट के इस इलाके में इलेक्शन कमीशन का चेकिंग दस्ता तैनात था. मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों की भी चेकिंग हुई और इसमें एक कार से 1.80 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई. कांग्रेस का दावा है कि इलेक्शन कमीशन ने ये कार्रवाई उसी की शिकायत पर की है. राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेस के दिल्ली में बैठे नेताओं ने इसे नाम दिया-
Advertisement
माने, नोट के बदले वोट का मामला. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर पैसे के दम पर वोट खरीदने का आरोप लगाया. लगे हाथ सीएम और डिप्टी सीएम के इस्तीफे की मांग भी कर डाली.
क्या है पूरा मामला
सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो दिखाया. इसे आप भी देखिए-
इसके मुताबिक, बीती रात चुनाव अधिकारियों और पासीघाट की डीसी किनी सिंह ने पासीघाट इलाके में मुख्यमंत्री पेमा खांडू के काफिले से 1 करोड़ 80 लाख रुपये ज़ब्त किए हैं. ये घटना मोदी के रैली संबोधित करने से चंद घंटे पहले की है. इस पर सुरजेवाला ने तंज़ कसते हुए कहा
चौकीदार की चोरी रंगे हाथ पकड़ी गई है. कांग्रेस ने एक प्रेस स्टेटमेंट भी जारी किया है.

कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस में ये वीडियो दिखाया. जिसमें सरकारी शख्स नोट गिनता दिख रहा है.
इसके बाद ट्वीट करके सुरजेवाला ने आरोप लगाया

कांग्रेस ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी जवाब दें, ये पैसा काला है या सफेद.
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अरुणाचल भाजपा के अध्यक्ष तेपिर गाव पहले भी ऐसे काम में पकड़े गए हैं. मणिपुर चुनाव के दौरान भी इनकम टैक्स की रेड में तेपिर गाव से बड़ी मात्रा में कैश पकड़ा गया था.
भाजपा का क्या कहना है
इन आरोपों पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सफाई दी है. खांडू ने कहा-
तेपिर गाव, अरुणाचल भाजपा अध्यक्ष (बाएं) और पेमा खांडू मुख्यमंत्री (दाएं).
अरुणाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष तेपिर गाव ने भी सफाई दी है. तेपिर ने कहा,
वीडियो- मेरठ: भाजपा नेता ने इतना कमल कमल कमल कर दिया कि सांस फूल गई
क्या है पूरा मामला
सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो दिखाया. इसे आप भी देखिए-

कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस में ये वीडियो दिखाया. जिसमें सरकारी शख्स नोट गिनता दिख रहा है.
इसके बाद ट्वीट करके सुरजेवाला ने आरोप लगाया
“कैश फॉर वोट नरेंद्र मोदी का मोटो है, जो कालेधन का इस्तेमाल कर रहे हैं और इससे वोट खरीद रहे हैं.”सुरजेवाला ने चुनाव आयोग से भी सवाल किए. जनप्रतिनिधि कानून 1951 का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि तय सीमा से ज्यादा कैश रखने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है. तो इस मुद्दे पर चुनाव आयोग और ईडी क्या कर रही हैं? वो एक्शन क्यों नहीं ले रहे?

कांग्रेस ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी जवाब दें, ये पैसा काला है या सफेद.
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अरुणाचल भाजपा के अध्यक्ष तेपिर गाव पहले भी ऐसे काम में पकड़े गए हैं. मणिपुर चुनाव के दौरान भी इनकम टैक्स की रेड में तेपिर गाव से बड़ी मात्रा में कैश पकड़ा गया था.
भाजपा का क्या कहना है
इन आरोपों पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सफाई दी है. खांडू ने कहा-
‘ये बिल्कुल गलत है. ‘कैश फॉर वोट’ का चलन कांग्रेस में है. चुनाव आयोग की जांच में सब साफ हो जाएगा. हमें जानकारी मिली है कि ये पैसा भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी से मिले हैं.’

तेपिर गाव, अरुणाचल भाजपा अध्यक्ष (बाएं) और पेमा खांडू मुख्यमंत्री (दाएं).
अरुणाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष तेपिर गाव ने भी सफाई दी है. तेपिर ने कहा,
जो पैसा मिला वो बीजेपी उम्मीदवार डॉ. डांगी परमे ( मेबू हलके से उम्मीदवार) और उसके साथ मौजूद एक्स MLA का अपना पर्सनल पैसा है. उसमें ना तो पेमा खांडू का नाम है, ना ही मेरा नाम है. ये भाजपा का पैसा नहीं है.अब घूम फिरकर सबकी नजर है चुनाव आयोग पर. बीजेपी नेता भी यही कह रहे हैं कि चुनाव आयोग की जांच में सब साफ हो जाएगा. पर मुख्यमंत्री के काफिले में इतना कैश लेकर चलना कोई हलकी बात नहीं है. इसकी सही जांच और खुलासा जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा है. बीजेपी के लिए भी. चुनावों के लिए भी.
वीडियो- मेरठ: भाजपा नेता ने इतना कमल कमल कमल कर दिया कि सांस फूल गई
Advertisement











