The Lallantop

दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल: 'कहीं से भी पढ़ाई-कहीं से भी परीक्षा,' जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन

दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल: ऑनलाइन मोड में चलने वाले सरकारी स्कूल में एडमिशन की लास्ट डेट 4 सितंबर 2022 है.

Advertisement
post-main-image
मॉडल वर्चुअल स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ स्किल्स भी सिखाई जायेंगी (सांकेतिक तस्वीर- PTI)

DMVS यानी दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल. ये ऑनलाइन मोड में हाई क्वलिटी एजुकेशन के लिये दिल्ली सरकार की पहल है. ये स्कूल, ''कहीं भी रहें, कहीं से भी सीखें और कहीं से भी टेस्ट दें'' की थ्योरी पर काम करते हैं. दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल में एडमिशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट dmvs.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. एप्लिकेशन प्रोसेस 25 अगस्त से शुरू होगा और लास्ट डेट 4 सितंबर 2022 है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS)का संचालन दिल्ली स्कूल्स ऑफ स्पेशियलाइज्ड एक्सिलेंस (Delhi School of Specialized Excellence) करेगा. ये स्कूल दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (DBSE) से मान्यता प्राप्त होंगे. इस स्कूल में क्लास 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई होगी. स्कूल का सर्टिफिकेशन CBSE बोर्ड या किसी स्टेट बोर्ड के बराबर ही होगा. स्कूल में दिल्ली के बाहर के स्टूडेंट्स भी पढ़ सकेंगे. 

Advertisement
DMVS की क्या है खासियत ?

दिल्ली सरकार के जारी किये गये नोटिफिकेशन के मुताबिक ये पहला ऑनलाइन सरकारी स्कूल है. पढ़ाई के साथ-साथ यहां अलग-अलग स्किल्स भी सिखाई जायेंगी. इस स्कूल में पढ़ाई स्टूडेंट्स के हिसाब से पर्सनलाइज्ड हो सकेगी. इसके अलावा यहां स्टूडेंट को एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी भी कराई जायेगी. इस स्कलू में लाइव क्लासेज, रिकॉर्डेड सेशन, असाइनमेंट व असेसमेंट, क्यूरेटेड वीडियोज, ट्यूटोरियल्स और पर्सनलाइज्ड मॉनिटरिंग सेशन भी होंगे.  

कौन से सब्जेक्ट्स पढ़ाये जायेंगे ?

DMVS में क्लास 9वीं में 6 फंडामेंटल सब्जेक्ट्स पढ़ाये जायेंगे. ये हैं इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस, और कंप्यूटर साइंस. स्टूडेंट्स को ऑनलाइन लाइव क्लासेज पढ़ाई जायेंगी. इसके अलावा ट्यूटोरियल्स और को-करिकुलर एक्टिविटीज भी साथ होंगी. इसके अलावा मेंटरिंग सेशन और स्टूडेंट्स काउंसलिंग भी की जायेगी. जिन सब्जेक्ट्स में प्रैक्टिकल होंगे वो प्रैक्टिकल वर्चुअल लैब के द्वारा ऑनलाइन कराये जायेंगे. DVS में क्लासेज इंग्लिश और हिंदी दोनों में होंगी.

DMVS में एडमिशन की एलिजिबिलिटी

दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल में एडमिशन के लिये स्टूडेंट को क्लास 8वीं पास होना होगा. इसके लिये स्टूडेंट को 8वीं क्लास की मार्कशीट वेरिफिकेशन के समय दिखानी होगी. इसके अलावा स्टूडेंट की एज 24 अगस्त 2022 को 13 साल से 18 साल के बीच होनी चाहिये.

Advertisement
कैसे करें अप्लाई?

स्टेप 1-  ऑफिशियल वेबसाइट dmvs.ac.in पर जायें
स्टेप 2- अप्लाई नाओ पर क्लिक कर रजिस्टर करें
स्टेप 3- एडमिशन फॉर्म में पूरी डिटेल्स भरें
स्टेप 4- इसके बाद डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें
स्टेप 5- एप्लिकेशन फीस पे करें 

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement