The Lallantop

छात्रा ने बात करना बंद किया तो उसके दोस्त पर चापड़ से हमला कर दिया

पुलिस ने हमला करने वाले स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया है और यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
हमले की वजह से स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University Lucknow) में एक स्टूडेंट ने साथ पढ़ने वाले दूसरे स्टूडेंट पर हमला कर दिया. चापड़ से. इस हमले में स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने हमला करने वाले स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया है. यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने दोनों स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया है. ये तो हो गई खबर. अब आप सोच रहे होंगे कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले दो स्टूडेंट्स के बीच मार-कूटव्वल हुई क्यों? 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्यों हुई लड़ाई?

जिन दो स्टूडेंट्स के बीच लड़ाई हुई उनमें से एक हैं चंद्रभूषण भारद्वाज और दूसरे हैं चंदौली के सुधांशु. दोनों एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ कॉलेज के स्टूडेंट हैं. 7वें सेमेस्टर में एक ही क्लास में पढ़ते हैं. 1 अगस्त को जैसे ही क्लास खत्म हुई, सुधांशु ने बैग से चापड़ निकाला और चंद्रभूषण पर हमला कर दिया. सुधांशु ने एक के बाद एक चापड़ से कई प्रहार चंद्रभूषण पर किए. क्लास में ये सब होता देख भगदड़ मच गई. खून से लथपथ चंद्रभूषण को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी सुधांशु पहले एक लड़की से बात करता था. बाद में लड़की की बात चंद्रभूषण से होने लगी. ये बात सुधांशु को पसंद नही आई और उसने चंद्रभूषण पर चापड़ से हमला कर दिया. हालांकि इससे पहले भी कई बार दोनो के बीच झड़प हो चुकी है. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ पूर्वी एडीसीपी अली अब्बास ने बताया कि किसी लड़की से बातचीत करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ. दोनों कॉलेज के बाहर हॉस्टल में रहते हैं. मामले की जांच की जा रही है. 

Advertisement

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement
Advertisement