The Lallantop

क्या 2023 से लागू होगा नेशनल मेडिकल कमीशन का NExT एग्जाम?

NMC NEXT: भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए इस सिंगल क्वालिफाइंग एग्जाम को पास करना जरूरी होगा.

Advertisement
post-main-image
ये एक तरह का लाइसेंसिएट एग्जाम होगा (फोटो- आज तक)

NEXT, यानी नेशनल एग्जिट टेस्ट. NMC यानी नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से प्रस्तावित परीक्षा, जिसके जरिए मेडिकल स्टूडेंट्स को MBBS स्टूडेंट्स को प्रैक्टिस के लिए लाइसेंस देने का प्रावधान है. देश-विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले फाइनल ईयर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिफाइंग एग्जाम. यानी जो व्यक्ति भारत में मेडिकल प्रैक्टिस करना चाहता है उसे ये क्वालिफाई करना होगा. 2020 में NMC NEXT पर चर्चा शुरू हुई थी. साल 2023 तक इसे लागू करने की बात भी कही गई. लेकिन अब तक ये परीक्षा प्रस्तावित ही है. परीक्षा कैसे होगी, कौन सी एजेंसी कराएगी इसके बारे में बहुत ज्यादा क्लैरिटी नहीं है. जिसकी वजह से फाइनल ईयर के मेडिकल स्टूडेंट्स में काफी कन्फ्यूजन है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
NEET PG का जगह लेगा ये एग्जाम!

NEET PG की जगह NEXT एग्जाम कराने की बात नेशनल मेडिकल कमीशन ने रखी थी. NEXT एग्जाम कराने के पीछे का कारण पूरे देश में एक कॉमन क्वालिफाइंग एग्जाम कराना था. मसलन अगर साल 2023 से NEXT एग्जाम कराया जायेगा तो ये एक कॉमन क्वालिफाइंग एग्जाम होगा MBBS स्टूडेंट्स के लिये. ये एक तरह का लाइसेंसिएट एग्जाम होगा और MBBS एग्जिट एग्जाम भी होगा.

साल 2023 में NEET PG की जगह अगर NEXT एग्जाम लेता है जो कि अभी आधिकारिक नहीं है तो हो सकता है कि स्टूडेंट्स को एक से ज्यादा मौके एग्जाम क्वालिफाई करने को मिलें. इस एग्जाम के बारे में सारी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं. लेकिन ऐसा हो सकता है कि स्टूडेंट्स को एक साल में एक से ज्यादा बार ये एग्जाम देने का मौका मिले. हालांकि NEXT को लेकर अभी बहुत ज्यादा क्लैरिटी नहीं है. अभी ये भी साफ नहीं है कि NEXT कंडक्ट कराने वाली एजेंसी कौन सी होगी. इस लिस्ट में NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NMC और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन शामिल हैं. 

Advertisement

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement
Advertisement