The Lallantop

UGC चेयरमैन ने बताया, कब आएगा CUET UG का रिजल्ट और कब शुरू होगा एडमिशन

CUET UG 2022: लगातार स्थगित हो रहे एग्जाम्स की वजह से ये सवाल पूछा जा रहा है कि रिजल्ट कब आएंगे और नए सेशन में एडमिशन कब शुरू होगा?

Advertisement
post-main-image
CUET UG 2022 4th Phase Exam 17 अगस्त से शुरू हुआ है. (सांकेतिक तस्वीर- PTI)

अगस्त का महीना आधा बीत चुका है और CUET UG 2022 एग्जाम अभी पूरा नहीं हो पाया है. CUET के जरिए ही देश के सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में स्टूडेंट्स का एडमिशन होना है. लेकिन 15 जुलाई से शुरु हुआ CUET अभी चौथे फेज में है. लगातार तकनीकी दिक्कतों की वजह से परीक्षाएं स्थगित हो रही हैं. ऐसे में ये सवाल पूछा जाने लगा है कि एग्जाम पूरा कब होगा? रिजल्ट कब आएंगे और नए सेशन की क्लासेज कब शुरू होंगी? 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
UGC चेयरमैन ने बताया, कब शुरु होगा UG एडमिशन

 UGC चेयरमैन एम जगदीश कुमार के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के बाद एडमिशन में तीन से चार हफ्ते का समय लग सकता है. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एग्जाम पूरा होने के बाद लगभग एक हफ्ता रिजल्ट जारी होने में लगता है. रिजल्ट जारी होने के बाद एडमिशन प्रोसेस पूरा होने में करीब तीन से चार हफ्ते का समय लग सकता है. यूनिवर्सिटी पूरी सीट भरने के लिए पहली लिस्ट, दूसरी लिस्ट औऱ कभी-कभी तीसरी लिस्ट भी जारी करती हैं. इस पूरे प्रोसेस में तीन से चार हफ्ते लग सकते हैं. 

इससे पहले NTA के एक अधिकारी ने रिजल्ट के बारे में पूछे जाने पर इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी दी थी की NTA ने 7 सितंबर के आस-पास रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा है. अधिकारी ने बताया था की CUET UG में कई सारे सब्जेक्ट्स हैं. हम एग्जाम का इवैल्युएशन जल्दी करने की कोशिश करेंगे और इसके लिये 10 सितंबर डेडलाइन रखी गई है.

Advertisement
CUET के चौथे फेज में फिर कैंसिल हुआ एग्जाम

CUET एग्जाम का चौथा फेज 17 अगस्त से शुरू हुआ था. लेकिन पहले दिन ही कई सेंटरों पर NTA को एग्जाम फिर से कैंसिल किरना पड़ा. NTA ने एग्जाम कैंसिल होने की वजह फिर से टेक्निकल दिक्कतें बताई हैं. NTA की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि दोनों शिफ्ट में कुल 13 सेंटर्स पर एग्जाम कैंसिल हुआ है. जिससे 8693 कैंडिडेट्स प्रभावित हुए हैं. अब इन छात्रों की परीक्षा 25 अगस्त को प्रपोज की गई है.

चौथे फेज के पहले दिन 245 शहरों के 455 सेंटर्स पर परीक्षा आयोजित हुई. शाम को NTA ने 13 सेंटर्स पर एग्जाम रद्द करने की घोषणा की. जिससे परीक्षा देने वाले कुल छात्रों 1 लाख 45 हजार 885 में से 8693 छात्र प्रभावित हुए हैं. 

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement

Advertisement