The Lallantop

इंडियन आर्मी ने महिला अग्निवीरों के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, जानिए कैसे होगी भर्ती

भारतीय सेना ने मिलिट्री पुलिस (जनरल ड्यूटी) में महिलाओं की भर्ती के लिये रैली का नोटिफिकेशन जारी किया है. ये अग्निवीर रैली 1 से 3 नवंबर 2022 के बीच आयोजित की जायेगी.

Advertisement
post-main-image
कट ऑफ 10वीं के नंबर के आधार पर जारी की जायेगी(फोटो- आज तक)

अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme). देश की आर्म्ड फोर्सेज में सिपाहियों की भर्ती के लिये लाई गई स्कीम. इसके अंतर्गत साढ़े 17 से 23 साल के युवाओं को 4 साल के लिए सेना में भर्ती करने की योजना है. इसी क्रम में भारतीय सेना ने महिला अग्निवीरों की भर्ती के लिये नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अग्निवीर भर्ती रैली नवंबर के महीने में आयोजित होगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मिलिट्री पुलिस में जनरल ड्यूटी भर्ती (Military Police Female Recruitment 2022) 

भारतीय सेना ने मिलिट्री पुलिस (जनरल ड्यूटी) (Military Police General Duty) में महिलाओं की भर्ती के लिये रैली का नोटिफिकेशन जारी किया है. ये अग्निवीर रैली 1 से 3 नवंबर 2022 के बीच आयोजित की जायेगी. रैली में भाग लेने के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 अगस्त से 7 सितंबर के बीच किया जा सकेगा. भर्ती के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है.  रजिस्टर करने के लिये इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. एडमिट कार्ड रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के मेल पर 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 के बीच भेजे जायेंगे.

क्या है एलिजिबिलिटी क्राईटेरिया?

अग्निवीर भर्ती में भाग लेने के लिये कैंडिडेट की उम्र साढ़े 17 से 23 साल के बीच होनी चाहिये. पढ़ाई की बता करें तो कैंडिडेट 10वीं पास होना चाहिये. 10वीं में कुल 45 प्रतिशत नंबर व हर सबजेक्ट में 33 प्रतिशत नंबर होने चाहिये. जिन कैंडिडेट्स को 10वीं में ग्रेड मिले हैं, उनका हर सबजेक्ट में कम से कम D ग्रेड (33 से 40 प्रतिशत) होना चाहिये.  या 33 प्रतिशत हर सबजेक्ट में और कुल C2 ग्रेड (45 प्रतिशत)  होना चाहिये.

Advertisement

फिजिकल एलिजिबिलिटी की बता करें तो लंबाई 162 सेंटीमीटर होनी चाहिये. वजन की बात करें तो सेना के मेडिकल स्टैंडर्ड्स के मुताबिक होना चाहिये. इसके अलावा जिन कैंडिडेट्स के पास छोटे वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस होगा उन्हें वरियता दी जायेगा. वहीं गोरखा कैंडिडेट्स को सिर्फ 10वीं पास होना जरूरी है.

यहां बता दें की विधवा महिलाओं के लिये उम्र सीमा में छूट दी गई है. विधवा महिलायें 30 वर्ष की उम्र तक इसमें हिस्स ले सकती हैं. इसके अलावा साल 2022-23 के लिये उम्र सीमा में छूट दी गई है. इस साल उम्र सीमा 23 साल तक की होगी.

कट ऑफ पर जारी होगा एडमिट कार्ड

मिलिट्री पुलिस (GD) में अग्निवीर भर्ती के लिये सभी कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड नही जारी किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद एक कट ऑफ लिस्ट निकाली जायेगी. एडमिट कार्ड उन्हीं कैंडिडेट्स को जारी किया जायेगा जो कट ऑफ लिस्ट में होंगे. कट ऑफ 10वीं के नंबर के आधार पर जारी की जायेगी. अगर दो कैंडिडेट्स के नंबर समान होते हैं तो जिसकी उम्र ज्यादा होगी उसे प्रेफर किया जायेगा.

Advertisement

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement