सरकार ने एक घोषणा की है, गेंहू को लेकर. सरकार ने 21 फरवरी को गेहूं और आटे की खुदरा क़ीमतों को कम करने के लिए खुले बाज़ार में अतिरिक्त 20 लाख टन गेहूं की बिक्री की घोषणा की है. इसके साथ ही सरकार ने अनाज के आटा मिलों की दरों में कटौती करने को भी कहा है. इससे पहले 25 जनवरी को भी सरकार ने ऐसी ही घोषणा की थी. सरकार ने अपने बफ़र स्टॉक से 30 लाख टन गेहूं खुले बाज़ार में बेचने का एलान किया था. लेकिन इसमें एक पेच है. गेहूं का उत्पादन. अनियमित बारिश की वजह से गेहूं के उत्पादन पर असर हुआ है और गेहूं की किल्लत होने की आशंका है.
आज ख़र्चा-पानी में बात रोटी की.
ख़र्चा-पानी: सरकार 20 लाख टन गेहूं बेच रही है, महंगाई पर क्या असर पड़ेगा?
इससे पहले 25 जनवरी को भी सरकार ने ऐसी ही घोषणा की थी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















