The Lallantop

PAYTM में पैसा लगाने वालों को 5,800 करोड़ का नुकसान, RBI के फैसले ने डुबो दिया

PAYTM का शेयर 27 अप्रैल को बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिर गया. शेयर बाजार में पेटीएम का शेयर वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के नाम पर लिस्टेड है. आज शुरुआती कारोबार में पेटीएम का शेयर 92 रुपये (8%) गिर गया. इसके पीछे RBI का एक फैसला है.

Advertisement
post-main-image
RBI ने 24 अप्रैल को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया था (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने 24 अप्रैल 2024 को पेटीएम की सहयोगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया, जिससे उसे बैंकिंग संचालन करने की अनुमति नहीं है।
  • भारत सरकार और RBI ने बैंक द्वारा निर्धारित नियमों जैसे KYC, फंड उपयोग, और तकनीकी प्रणाली की शर्तों के ठीक पालन नहीं करने के कारण पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया।
  • पेटीएम के शेयर बाजार में शेयर की कीमत में गिरावट हुई, जिससे निवेशकों को 5,879 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और RBI ने बैंक को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक फैसले ने पेटीएम के शेयरधारकों का तगड़ा नुकसान करा दिया. आरबीआई ने 24 अप्रैल को पेटीएम की सहयोगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Ltd) का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था.  

Advertisement

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार 27 अप्रैल को जैसे ही शेयर बाजार खुला तो पेटीएम का शेयर औंधे मुंह गिर गया. शेयर बाजार में पेटीएम का शेयर वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के नाम पर लिस्टेड है. आज शुरुआती कारोबार में पेटीएम का शेयर  92 रुपये (8%) गिर गया. इसके चलते Paytm के शेयरधारकों को कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर 5,879 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

सोमवार को शुरुआती कारोबार में पेटीएम का शेयर 1055 रुपये के आसपास तक लुढ़क गया. इसके साथ ही बांबे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE पर पेटीएम का मार्केट कैप 67,546 करोड़ रुपये तक आ गया. मार्केट कैप शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू को कहते हैं. RBI ने 24 अप्रैल को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का लाइसेंस यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक निर्धारित शर्तों का ठीक से पालन नहीं कर पा रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ाने को मंजूरी, कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

PAYTM जनता के हित में नहीं!

पेटीएम बैंक को अब बैंकिंग का काम करने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही, RBI हाई कोर्ट में आवेदन देकर इस बैंक को पूरी तरह बंद करने की प्रक्रिया शुरू करेगा. केंद्रीय बैंक ने आगे कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास बंद होने पर अपनी पूरी जमा देनदारियों को चुकाने के लिए पर्याप्त पैसा है. RBI का मानना है कि इस बैंक को आगे चलाने से न तो कोई खास फायदा होगा और न ही ये जनता के हित में होगा.

पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अगस्त 2015 में एक सीमित बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त हुआ था. बैंक को छोटी जमा राशि स्वीकार करने की अनुमति मिली, लेकिन ये लोन नहीं बांट सकती थी. इससे पहले, कंपनी के निवेशकों में चीन का एंट ग्रुप (Ant Group) और जापान का सॉफ्टबैंक (SoftBank) शामिल थे. पेटीएम पेमेंट्स बैंक की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस है.  

Advertisement

जनवरी 2024 में भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक को नए जमा (डिपॉजिट) लेने से रोक दिया था. RBI ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि बैंक ने ग्राहकों की KYC, पैसों के इस्तेमाल और तकनीकी सिस्टम से जुड़े नियमों का ठीक से पालन नहीं किया था. हालांकि, पेटीएम ने स्टॉक एक्सचेंजों को सफाई जारी करते हुए कहा कि आरबीआई की कार्रवाई से उसके कामकाज या बिजनेस में कोई बाधा नहीं आएगी.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: राघव चड्ढा के AAP छोड़ने की इनसाइड स्टोरी

Advertisement