हर किसी का सपना होता है कि खुद का एक सुंदर घर हो ताकि चैन से जिंदगी गुजारी जा सके. लेकिन कई बार घर खरीदने के लिए लिया गया महंगा कर्ज सुकून छीन लेता है. होम लोन लेने वाले ज्यादातर लोग 20-30 सालों तक EMI ही भरते रहते हैं. आमतौर पर जितना होम लोन (मूलधन) लिया गया होता है उससे कहीं ज्यादा इस होम लोन का ब्याज चुकाना पड़ता है. होम लोन लेने के बाद शुरुआत में कुछ साल तक EMI का ज्यादातर हिस्सा इसी ब्याज को चुकाने में चला जाता है.
50 लाख के होम लोन पर 20 लाख की बचत, सारी किस्तें वक्त से पहले खत्म, बस ये ट्रिक जान लें
अगर बिना तनाव के अपने होम लोन की EMI (मंथली किस्त) समय से पहले खत्म करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक तरकीब बताने जा रहे हैं. इस तरकीब की मदद से आप लाखों की बचत कर सकते हैं. जानकारों का कहना है कि हर साल आप होम लोन की एक किस्त (EMI) अतिरिक्त भरकर लाखों रुपये बचा सकते हैं.
.webp?width=360)

ऐसे में अगर बिना तनाव के अपने होम लोन की EMI (मंथली किस्त) समय से पहले खत्म करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक तरकीब बताने जा रहे हैं. इस तरकीब की मदद से आप लाखों की बचत कर सकते हैं. जानकारों का कहना है कि हर साल आप होम लोन की एक किस्त (EMI) अतिरिक्त भरकर लाखों रुपये बचा सकते हैं. उदाहरण से समझते हैं.
मान लीजिए आपने 50 लाख रुपये का होम लोन ले रखा है. आप इस होम लोन की किस्त हर महीने भर रहे हैं. इस तरह से आप सालभर में 12 किस्त भरते हैं. लेकिन हर साल एक अतिरिक्त (सालभर में 13 किस्तें) EMI भरने से होम लोन को 5 साल पहले खत्म किया जा सकता है. इसे और अच्छे समझते हैं.
मान लीजिए आपने 50 लाख का होम लोन 25 साल के लिए ले रखा है. इस होम लोन की ब्याज दर 8.5 परसेंट है. अभी हर महीने होम लोन की किस्त 40 हजार 261 रुपये जा रही है. इस तरह से 50 लाख रुपये के होम लोन को 25 साल में ब्याज समेत चुकाने पर 1 करोड़ 21 लाख रुपये भरने होंगे. इसमें 50 लाख मूलधन और करीब 71 लाख रुपये ब्याज के मद में भरे जाएंगे. इस हिसाब-किताब से पता चलता है कि ब्याज की रकम मूलधन से करीब 21 लाख रुपये ज्यादा है.
ये भी पढ़ें: ईरान के हमले में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए, ट्रंप ने युद्ध खत्म होने का बता दिया टाइम
साल में एक अतिरिक्त किस्त मोटा फायदा करा सकती हैलेकिन अगर आप होम लोन लेने के एक साल बाद से एक अतिरिक्त किस्त भरना शुरू करते हैं तो इसका असर आपकी पूरी लोन अवधि और कुल ब्याज पर साफ नजर आएगा. उदाहरण के तौर पर, यदि आपने जनवरी 2026 में 8.5% ब्याज दर पर 50 लाख रुपये का होम लोन लिया है और फरवरी 2027 से हर साल 40,261 रुपये की एक अतिरिक्त EMI भरना शुरू करते हैं, तो यह छोटी-सी रणनीति बड़े फायदे में बदल सकती है.
इस व्यवस्था के तहत कुल ब्याज लगभग 52 लाख 47 हजार 626 रुपये बनता है. इस तरह से होम लोन के मद में किया गया कुल भुगतान 1 करोड़ 2 लाख 47 हजार 626 रुपये हो जाता है. हालांकि, हर साल अतिरिक्त EMI देने से लगभग 8 लाख 5 हजार रुपये का अग्रिम भुगतान होता है. लेकिन इससे करीब 18 लाख 30 हजार की ब्याज बचत संभव है. इतना ही नहीं, लोन की अवधि लगभग 5.6 साल तक कम हो सकती है, जिससे आप कई साल पहले ही कर्ज़मुक्त हो सकते हैं.
बैकिंग एक्सपर्ट अश्विनी कुमार राणा लल्लनटॉप से बातचीत में कहते हैं कि होम लोन के शुरुआती वर्षों में EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने में जाता है, इसलिए इसी समय प्री-पेमेंट करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. जैसे-जैसे आपकी कमाई बढ़ती है और आप EMI या अतिरिक्त भुगतान बढ़ाते हैं, मूलधन तेजी से घटता है, कुल ब्याज लागत कम होती है और लोन जल्दी खत्म हो जाता है.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: खामेनेई की मौत पर पीएम मोदी ने क्यों साधी चुप्पी?











.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)


.webp?width=120)



