The Lallantop

गाड़ी का चालान निपटेगा बिना लोक अदालत के, बस इतना काम करना होगा

आप बिना लोक अदालत के भी अपनी गड्डी के चालान (Traffic Challan Settlement) निपटा सकते हैं. अब नॉर्मल चालान निपटाना हो या गाड़ी सेल करने के लिए पेपर क्लीयर करना हो. शर्तिया काम हो जाएगा बस शाम की अदालत का रुख करना होगा.

Advertisement
post-main-image
ट्रैफिक चालान निपटाने का शर्तिया जुगाड़

एक बार गाड़ी का चालान फट गया तो कितना भी चिढ़ लो, भरना तो पड़ेगा. तुरंत भर दिया तो सबसे अच्छा. कुछ दिनों बाद भरा तो फाइन लगेगा. उसके बाद अगर चालान कोर्ट गया तो फिर दिक्कत प्रो मैक्स. वैसे लोक अदालत वाला जुगाड़ है मगर उधर आजकल लंबी लाइन लगती है. कई बार तारीख निकल जाती है. कई बार टोकन ही जनरेट नहीं होता. सब हो गया तो पता चलता है कि आपका चालान अभी अदालत में आया ही नहीं. यार तुम, तो बस परेशानी बता रहे. नहीं जनाब, हम स्टोरी का मीटर बिठा रहे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आप बिना लोक अदालत के भी अपनी गड्डी के चालान निपटा सकते हैं. अब नॉर्मल चालान निपटाना हो या गाड़ी सेल करने के लिए पेपर क्लीयर करना हो. शर्तिया काम हो जाएगा बस शाम की अदालत का रुख करना होगा.

चालान के लिए इवनिंग कोर्ट

ट्रैफिक चालान को कम अमाउन्ट में सेटल करने का एक तरीका इवनिंग कोर्ट है. ये वो अदालत है जो अदालत के जनरल टाइम के बाद लगती है. अदालत के वर्किंग डे के बाद इवनिंग कोर्ट शाम को 5-7 बजे तक लगता है. माने जिस दिन अदालत लगेगी, उसी दिन शाम को आप यहां जा सकते हैं. उदाहरण के लिए दिल्ली इवनिंग कोर्ट से समझते हैं.

Advertisement

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर इसका ऑप्शन मिल जाता है. यहां क्लिक करते ही Online appointment for evening court का पेज ओपन हो जाता है. गाड़ी का नंबर डालते और वेरीफिकेशन कोड डालते ही सारे चालान नजर आ जाते हैं. इसके बाद आप अपनी सुविधा के मुताबिक कोर्ट, समय और तारीख चुन सकते हैं. इसी तरह आप अपने स्टेट के हिसाब से वेबसाइट देख सकते हैं. 

Evening Court
Evening Court

प्रोसेस पूरा होते ही टोकन जनरेट होगा जिसका प्रिन्ट लेकर आपको कोर्ट जाना होगा. यहां आप अपने चालान कैंसिल करवा सकते हैं या फिर उसका फाइन कम कर सकते हैं. दोनों में से क्या होगा वो कोर्ट के ऊपर निर्भर है. हां, यहां आपको भीड़ कम मिलेगी और ट्रैफिक पुलिस द्वारा फाड़े हुए सारे चालान दिख जाएंगे. एक बात का ध्यान रखें. गाड़ी नंबर के साथ जो मोबाइल रजिस्टर है, उसी पर ओटीपी आएगी.

Vahan Portel
Vahan Portel

ये भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी पर कटे चालान में क्या फर्क है और इससे आपका क्या नुकसान है?

Advertisement

इसलिए अगर गाड़ी की RC पर आपका नंबर रजिस्टर नहीं है तो पहले वाहन पोर्टल पर जाकर ये काम कर लीजिए. चालान भरने के लिए किसी ऐप या वेबसाइट के चक्कर में भी मत पड़ना. डिस्काउंट दिखाकर तीन गुना वसूल लेंगे. वाहन पोर्टल, लोक अदालत या शाम वाली अदालत ही ठीक है.  

वीडियो: मीटिंग में ऐसा क्या हुआ कि ममता बनर्जी ने गुस्से में अपनी सभा छोड़ दी?

Advertisement