2025 में सबसे ज्यादा कौन-सी कारें बिकीं? या किस ब्रांड की बिकीं? ये अंदाजा लगाना काफी आसान है. कुछ Maruti Suzuki, तो कुछ Hyundai या Mahindra और Tata. लेकिन आज बात उन गाड़ियों की करेंगे, जो 2025 में 500 तक का भी आंकड़ा छूने में कामयाब नहीं हुईं. इनमें से एक कार तो ऐसी है, जिसकी सिर्फ पूरे साल में 5 यूनिट्स बिकीं.
2025 में सबसे कम बिकने वाली गाड़ियां, एक की तो केवल 5 यूनिट्स ही बिकीं, ये लिस्ट चौंका देगी
Lowest selling cars in 2025: 2025 में कई गाड़ियों ने लाखों यूनिट का आंकड़ा टच कर लिया, तो कोई कार 100 यूनिट भी कवर नहीं कर पाईं. इस लिस्ट में उन्हीं कारों की बात करते हैं, जो पिछले साल सबसे कम बिकी हैं.


2025 में सबसे कम बिकने वाली कारों की लिस्ट
C5 Aircrossफ्रांस का ब्रांड Citroen इंडिया में गियर मारने की खूब कोशिश कर रहा है. कस्टमर्स को अफॉर्डेबल गाड़ियां अच्छे फीचर्स के साथ मुहैया करा रहा है. मगर इस ब्रांड की प्रीमियम SUV 2025, C5 Aircross का हाल बहुत बुरा है. पिछले पूरे साल में सिर्फ 5 कारें बिकीं. यहां तक की कंपनी ने जीएसटी के बाद इसकी कीमत में 2.7 लाख रुपये भी घटाए थे. जिससे C5 Aircross की कीमत 40.02 लाख रुपये से घटकर 37.32 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो गई थी. फिर भी लोगों को ये SUV ज्यादा पसंद नहीं आई. इसकी वजह राइवल Jeep Compass हो सकती है. क्योंकि इसका प्राइस सिर्फ 18 लाख रुपये (बेस मॉडल) है.
Kia EV9 भारत में कंप्लीट बिल्ड यूनिट (CBU) के साथ आती है. जाहिर सी बात है इसकी कीमत ज्यादा होगी. लग्जरी और टेक्नोलॉजी से भरपूर तीन रो वाली इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत 1.30 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) है. ये Mercedes-Benz EQS SUV 450 के बराबर है. कहीं न कहीं जब बात 1 करोड़ रुपये से ऊपर जाती है, तो लोग नामचीन लग्जरी ब्रांड की तरफ रुख करते हैं. भारत में अब भी Kia को प्रीमियम ब्रांड माना जाता है. शायद, ये ही वजह है कि 2025 में Kia EV9 की सिर्फ 20 यूनिट बिकी थीं.

Jeep Grand Cherokee की एक्स शोरूम कीमत 63 लाख रुपये है. सड़क पर चलने में आरामदायक है और इसमें मॉर्डन गाड़ियों की तरह फीचर्स की भी काफी भरमार है. लेकिन पिछले साल इसकी सिर्फ 92 यूनिट्स ही बिकी थीं. वजह हो सकती है डीजल इंजन का ना होना. कई बार रफ-टफ गाड़ियों में कुछ लोग उम्मीद करते हैं कि उन्हें डीजल इंजन की पावर मिलेगी, जो इसमें नहीं है. Grand Cherokee में 2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 272 bhp की पावर और 400nm का टॉर्क पंप करता है.
जर्मन ब्रांड Volkswagen कारों में शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है. कस्टमर्स ब्रांड की गाड़ियां पसंद करते हैं. बावजूद इसके पिछले साल लॉन्च हुई Tiguan R-Line लोगों के बीच अपनी धाक नहीं जमा पाई. 45.73 लाख रुपये की कीमत के साथ आई इस SUV के प्राइस में कंपनी ने 3.27 लाख रुपये का मैसिव GST रिडक्शन किया था. फिर भी इसकी सिर्फ 339 यूनिट्स बिकीं. ये कार 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ अवेलेबल है, जो 201bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करती है.
Honda Cityएक समय पर Honda City भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक थी. मिड साइज सेडान में इसका रौला था. लेकिन धीरे-धीरे मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ता गया और ये कार लोगों की सेडान विशलिस्ट से भी हटने लगी. क्योंकि कस्टमर्स के पास Hyundai Verna, Volkswagen Virtus, Skoda Slavia जैसे ऑप्शन मौजूद थे. जो इसी प्राइस रेंज में आ जाते हैं.
कहें, तो City ना सिर्फ 2025 में ही Honda का सबसे कम बिकने वाला मॉडल था, बल्कि पिछले साल मिडसाइज सेडान सेल्स चार्ट में भी सबसे नीचे था. इसका लास्ट फेसलिफ्ट भी 2023 में लॉन्च हुआ था. उम्मीद है कि 2026 में इसका सेकेंड फेसलिफ्ट मार्केट में आ जाएगा. शायद तब ये कार लोगों को अपनी तरफ और आकर्षित कर सकती है.
वीडियो: थार एक्सीडेंट में शख्स की मौत, ड्राइवर सीट छोड़ भागी!














.webp?width=275)
.webp?width=120)


.webp?width=120)
