The Lallantop

FASTag Annual Pass का फायदा SUV और 7 सीटर वालों को नहीं मिलेगा?

FASTag Annual Pass rules: 15 अगस्त 2025 में सरकार ने FASTag Annual Pass की शुरुआत की थी. 3000 रुपये में पास बनवाइए और पूरे साल या 200 ट्रिप्स तक इसका इस्तेमाल कीजिए. बाद में सोशल मीडिया कहा जाने लगा कि कि ये पास सिर्फ 5 सीटर कारों के लिए वैलिड है.

Advertisement
post-main-image
FASTag Annual पास 3000 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है. (फोटो-इंडिया टुडे)

FASTag का 3000 रुपये वाला पास बड़ी गाड़ियों में नहीं चलेगा. बड़ी गाड़ी मतलब SUV या 7 सीटर. कमर्शियल व्हीकल में तो वैसे भी नहीं चलता था. सिर्फ छोटी गाड़ियों को इसका फायदा मिलेगा. क्या बात कर रहे हैं? यह कब हुआ, कैसे हुआ, क्यों हुआ. आप अपनी यात्रा जारी रखो. हम स्टोरी का मीटर बिठाते. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा चल रही है. हमारे बॉस भी ऐसा बोले थे. फिर खुद ही कहा कि अभी रुक जाओ, इसके बारे में कहीं कुछ ज्यादा पता नहीं है. मगर अब हमें इसके बारे में पता लग गया है कि हकीकत क्या है. लेकिन उससे पहले फास्टैग के 3000 रुपये पास को फास्ट-फास्ट जान लेते हैं. 

सरकार ने 15 अगस्त 2025 से FASTag Annual Pass को लॉन्च किया था. इसे एक्टिवेट करने के लिए 3000 रुपये का रिचार्ज करना होगा. फिर 1 साल तक या 200 ट्रिप्स (जो भी पहले पूरी हो) तक ये वैलिड रहेगा. एक बार पास की लिमिट पूरी हो जाने के बाद इसे दोबारा से रिन्यू करा सकते हैं.

Advertisement

अगर आप अक्सर हाईवे का इस्तेमाल करते हैं, तो ये पास आपके लिए फायदेमंद है. मान लीजिए हर टोल का किराया 100 रुपये है, तो 200 ट्रिप्स पर आमतौर पर आपको 20 हजार रुपये तक देने होंगे. पास के साथ आपको सिर्फ 3 हजार रुपये देने होंगे. यानी 17 हजार रुपये आपकी पॉकेट में ही रहेंगे.

कहां चलेगा?- ये पास सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर ही लागू है. जैसे- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, मुंबई-सूरत. स्टेट हाईवे पर आपको सामान्य फास्टैग से ही टोल क्रॉस करने के लिए राशि देनी होगी.

कैसे कर सकते हैं अप्लाई?- राजमार्ग यात्रा ऐप डाउनलोड कर या फिर NHAI की वेबसाइट पर जाकर इसे अप्लाई किया जा सकता है. ऐप पर मोबाइल नंबर या फिर व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) से लॉग इन करना है. अगर फास्टैग, चेसिस नंबर से रजिस्टर्ड है, तो पहले उसे गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) से अपडेट करना है. फिर जो डिटेल्स मांगी जाए, उसे भरकर पेमेंट कर दीजिए. भुगतान करने के 2 घंटे बाद ये एक्टिवेट हो जाएगा.

Advertisement

क्या हर व्हीकल पर चलेगा ये फास्टैग?- जवाब है नहीं. इसका फायदा सिर्फ प्राइवेट व्हीकल मालिकों को मिलेगा. जैसे कि पर्सनल कार, जीप या वैन. कमर्शियल व्हीकल, माने कि बस या ट्रक ड्राइवर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. उन्हें अपना टोल टैक्स सामान्य तरीके से ही कटवाना पड़ेगा.

सारी मोटा-मोटी बातें हमने बता दी है. अब अपने सवाल पर आते हैं. क्या SUV और 7 सीटर को 3000 रुपये वाले पास का फायदा नहीं मिलेगा? जवाब है- नहीं. सोशल मीडिया पर ये फेक न्यूज चल रही थी. जिसे खुद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने क्लेरिफाई किया है. NHAI ने पोस्ट में बताया कि सिर्फ कमर्शियल गाड़ियों के लिए फास्टैग अवेलेबल नहीं है. प्राइवेट व्हीकल में SUV हो या फिर 7 सीटर, सब इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.  

NHAI
NHAI

बस फिर क्या है, अभी तक ये ही सोचकर बैठे थे कि फास्टैग के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं, तो आपका भ्रम हमने तोड़ दिया. अगर आपको लगता है कि Annual पास आपके लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि अक्सर नेशनल हाईवे पर ट्रेवल करना पड़ता है, तो अभी इसे एक्टिवेट करा लीजिए.

वीडियो: फास्टैग स्कैम के नाम पर वायरल वीडियो की असली कहानी ये है

Advertisement