The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli chanted Om Namah Shivay and Gambhir listened to Hanuman Chalisa interesting stories of epic innings

ॐ नमः शिवाय और हनुमान चालीसा... इंडियन क्रिकेट की ऐतिहासिक पारियों की ये कहानी!

विराट कोहली और गौतम गंभीर साथ बैठे. खूब बातें हुईं. इन्हीं बातों के दौरान ज़िक्र छिड़ा कुछ पारियों और दौरोें का. और फिर चर्चा में शामिल हो गए ॐ नमः शिवाय और हनुमान चालीसा.

Advertisement
Gautam Gambhir, Virat Kohli
गंभीर और विराट की दिलचस्प चर्चा (स्क्रीनग्रैब)
pic
सूरज पांडेय
18 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 18 सितंबर 2024, 07:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गौतम गंभीर और विराट कोहली का इंटरव्यू वायरल हो रहा है. पूर्व टीममेट्स के बीच की बातचीत में लोग खूब इंट्रेस्ट ले रहे हैं. टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गंभीर और पूर्व कप्तान विराट की इस चर्चा में तमाम यादें ताजा हो रही हैं. और इन्हीं यादों में शामिल हैं वो पारियां, जब विराट ओम नमः शिवाय का पाठ कर रहे थे. तो गंभीर हनुमान चालीसा सुन, सुनकर बैटिंग कर रहे थे.

शुक्रवार, 19 सितंबर से शुरू हो रहे भारत-बांग्लादेश टेस्ट से पहले BCCI ने विराट और गंभीर की बातचीत का ये वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में दोनों प्लेयर्स खूब बात कर रहे हैं. कोहली ने इस बातचीत की शुरुआत गौतम गंभीर की एक खास पारी की याद से की.

गंभीर ने साल 2008 में दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ डबल सेंचुरी मारी थी. विराट ने पूछा कि इस पारी के दौरान गंभीर को किस चीज से बहुत मदद मिली. कोहली बोले,

Embed

जवाब में गंभीर ने साल 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान कोहली के प्रदर्शन और उस दौरान हुई बातचीत का ज़िक्र कर दिया. वह बोले,

Embed

यह भी पढ़ें: विराट की ऐसी भूख... किंग की वापसी पर क्या बोले हेड कोच गौतम गंभीर?

गंभीर इस बातचीत में 2009 के नेपियर टेस्ट की बात कर रहे थे. जहां उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ मैच बचाऊ पारी खेली थी. ढाई दिन की इस पारी के दौरान गंभीर मोटिवेशन के लिए हनुमान चालीसा सुन रहे थे. वह बोले,

Embed

इस इंटरव्यू में दोनों प्लेयर्स ने और भी बहुत सी बातें की. इस दौरान, दोनों ने एक-दूसरे के मजे भी लिए.

वीडियो: पहले टेस्ट में बांग्लादेश को पस्त करने के लिए गौतम गंभीर की ये तरकीब

Advertisement

Advertisement

()