रोहित शर्मा का राहुल द्रविड़ के लिए लिखा पोस्ट गजब वायरल, 'वर्क वाइफ' तक बता दिया
Rohit Sharma ने कहा कि वो भाग्यशाली हैं कि उन्हें Rahul Dravid के साथ इतने करीब से काम करने का मौका मिला.

T20 World Cup 2024 जीतने के बाद से इंडियन टीम के लिए तारीफें रुक नहीं रही हैं. कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा की भी खूब सराहना हो रही है. लेकिन राहुल द्रविड़ का कोच के तौर पर कार्यकाल अब खत्म हो चुका है. अब टीम इंडिया के लिए उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने एक भावुक पोस्ट साझा किया है (Rohit Sharma heartfelt note Rahul Dravid). इसमें रोहित ने द्रविड़ को अपनी ‘वर्क वाइफ’ तक बता दिया है.
इंडियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 9 जुलाई को सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में रोहित ने द्रविड़ के साथ अपनी कई फोटोज़ भी शेयर कीं. उन्होंने लिखा,
रोहित ने आगे लिखा,
रोहित ने बताया कि कैसे उनकी पत्नी राहुल द्रविड़ को उनकी वर्क वाइफ कहती हैं. उन्होंने लिखा,
रोहित ने द्रविड़ को रोका था!बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच से पहले रोहित ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि कैसे उन्होंने द्रविड़ को हेड कोच बने रहने के लिए मनाया था. रोहित ने कहा था,
द्रविड़ ने भी इस बात को माना था कि रोहित ने उन्हें वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार के बाद कॉल करके मनाया था. BCCI के एक वीडियो में द्रविड़ ने कहा था,
द्रविड़ ने आगे कहा था कि कप्तान और कोच के तौर पर हमें कई बार बात करनी होती है. हम कुछ चीजों पर सहमत होते हैं, कुछ पर असहमत भी होना पड़ता है. इंडियन टीम के सभी खिलाड़ियों को जानना शानदार रहा.
वीडियो: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक साथ उठाई ट्रॉफी, झूम उठे फैंस

.webp?width=60)

