पाकिस्तानी पत्रकार ने विराट कोहली पर ट्वीट किया, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लपेट दिया
पाकिस्तानी पत्रकार को विराट कोहली की ये पारी याद कर लेनी चाहिए!

दे शतक पे शतक विराट कोहली(Virat Kohli) ने तीन साल के सूखे को खत्म करके मैदान को रनों से सींच दिया है. कोहली के इस जाबड़ प्रदर्शन से भारत के लोग ही नहीं दुनियाभर में मौजूद उनके फैन्स खुश है. अब अगर कोई खुश होगा तो किसी को मिर्ची भी लगेगी. दरअसल एक पाकिस्तानी पत्रकार(Pakistani Journalist) ने कोहली पर तंज कसा. मगर इन जनाब की इस बात पर उन्हीं के देश के एक क्रिकेटर ने उन्हें धो दिया.
कोहली को लेकर क्या बोला?रविवार 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ हुए वनडे मैच में विराट कोहली ने 110 गेंदों में 166 रनों की शानदार पारी खेली थी. ये शतक कोहली का इस सीरीज में दूसरा शतक था और उनका 46वां वनडे शतक. इस शतक के बाद कोहली सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से महज तीन शतक पीछे हैं. बता दें कि सचिन ने अपने वनडे करियर में कुल 49 शतक जड़े हैं. हालांकि इसके इतर पाकिस्तान के एक पत्रकार हैं फरीद खान नाम के. जिन्होंने कोहली पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया,
सोहेब मकसूद ने दी सुधर जाने की नसीहत“विराट कोहली सबसे अच्छा प्रदर्शन तब करते हैं जब उन पर कोई प्रेशर नहीं होता है, सीरीज दांव पर नहीं होती है और सारी परिस्थितियां बल्लेबाजी के अनुकूल होती हैं. इस तरह के मैच से आप अपना आत्मविश्वास और फार्म दोनों हासिल कर सकते हैं. हालांकि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले टेस्ट मैचों में उनके अच्छे प्रदर्शन की जरुरत होगी.”
फरीद खान की ये बात पाकिस्तानी क्रिकेटर सोहेब मकसूद को पसंद नहीं आई. उन्होंने फरीद के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,
' क्या तुम्हें यकीन है वो बिना प्रेशर के ही अच्छा खेलते हैं? बड़े हो जाओ यार, दो गलत चीजें एक सही चीज नहीं बनाती हैं.'
फरीद खान को 2022 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुए उस मैच याद कर लेना चाहिए जिसमें विराट कोहली ने दवाब में रहते हुए 82 रनों की शानदार पारी खेली थी. और कहा था कि ये उनकी सबसे बेस्ट पारी थी.
वीडियो: विराट कोहली ने Ind vs SL मैच के बाद क्रिकेट फ़ैन्स के दिल जीतने वाली बात कह दी!

