The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2023: DC, LSG, SRH, MI and many other teams shock us with their released players list

इन टीम्स का IPL जीतने का मूड बिल्कुल नहीं है!

'ये तो बस देखने आएंगे.'

Advertisement
Rohit Sharma - Hardik pandya
रोहित शर्मा-हार्दिक पंड्या (फोटो -सोशल)
pic
गरिमा भारद्वाज
18 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 18 नवंबर 2022, 06:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T20 World Cup जैसे बड़े टूर्नामेंट के बाद अब इंडिया में एक मेगा इवेंट होने वाला है. जिसको हम इंडियंस IPL के नाम से जानते हैं. इस टूर्नामेंट में सभी फिट–अनफिट खिलाड़ी दौड़ते-भागते नज़र आते हैं. और जो ब्रेक पर होते हैं, वो भी अपनी छुट्टियों पर विराम लगाकर मैदान पर लौट आते हैं.

और ऐसे ही कुछ नज़ारे आपकी टीवी स्क्रीन पर बहुत जल्दी आने वाले हैं. इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई है. IPL की टीम्स ने अपने कोर ग्रुप को रिटेन करते हुए, कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. और इसका असर उनकी टीम्स पर कितना पड़ेगा, सिली पॉइंट में इसकी ही चर्चा करेंगे.

चलिए फिर, इस सिलसिले को शुरू से शुरू करते हैं.

# Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस. IPL की सबसे सफल टीम. वो टीम, जो साल 2022 से पहले तक एकदम पॉवरपैक्ड थी. इनकी बैटिंग, बोलिंग सब ऐसा कि कोई इनसे ट्रॉफी लेकर तो दिखाए. लेकिन फिर आया साल 2022. हुआ मेगा-ऑक्शन. और मुंबई वो टीम बन गई, जिसको कोई भी हरा जाता था.

खैर, मुंबई के बारे में और ज्यादा बोलने से बचते हुए. इनके इस रिटेंशन में किए गलत फैसलों पर आते हैं. टीम ने कई सारे खिलाड़ियों को जाने दिया. और इसमें हमें सबसे बड़ा नाम मुरुगन अश्विन लगा. मुरुगन इसलिए, क्योंकि राहुल चाहर की कमी में इन्होंने आपका स्पिन डिपार्टमेंट संभाला. और अच्छा किया.

आठ मैच मे नौ विकेट. और इकॉनमी भी आठ से कम. अब इनके जाने के बाद मुंबई का स्पिन अटैक पिछले साल से भी खराब लग रहा है.

# Rajasthan Royals

अब बात राजस्थान की. पिछले साल इन्होंने ऐसी जाबड़ टीम बनाई कि फाइनल्स में पहुंच गए. साल 2023 में इनका गोल एक स्टेप आगे जाकर फाइनल जीतने का ही होगा. लेकिन इन्होंने भी एक गलती कर दी. न्यूज़ीलैंड के कमाल के टच में चल रहे बल्लेबाज डैरिल मिचेल को जाने दिया.

डैरिल मिचेल इस समय बढ़िया टच में है. मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए तेज़ी से रन भी बनाते है. और दो-तीन ओवर तो कप्तान इनसे निकलवा ही सकता है. राजस्थान ने तो इनका पूरी तरह इस्तेमाल भी नहीं किया था. कुल दो मैच खिलाए जिसमें उन्होंने 44 रन बनाए.

# Delhi Capitals

दिल्ली मेरी जान.. कुछ सीज़न इतने क़रीब आकर भी पीछे रह गई. बिल्कुल वर्ल्ड कप वाली इंडियन टीम ही बन गई. खैर, इनका एक ट्रेड जो दिल्ली फ़ैन्स पर भारी पड़ने वाला है, वो है शार्दुल का जाना. विस्फोटक बल्लेबाज, बढ़िया ऑलराउंडर और शानदार फील्डर. क्योंकि दिल्ली से पहले ये CSK में थे, तो धोनी ने इनका बढ़िया इस्तेमाल किया.

लेकिन दिल्ली में आकर इन्होंने उस क़िस्म की परफॉर्मेंस नहीं दी. साल 2022 के IPL में शार्दुल का बल्ला शांत रहा. उन्होंने विकेट्स निकाले लेकिन उसमें भी इकॉनमी नौ से ऊपर की रही. अब एक क़ाबिल प्लेयर के साथ इतना रिस्क तो बनता ही था.

# Lucknow Supergiants

लखनऊ सुपरजायंट्स. वहीं टीम जिसके लोगो पर खूब मीम्स बने थे. इस टीम ने अपने डेब्यू सीज़न में कमाल का खेल दिखाया. कुछ प्लेयर्स तो अलग ही चमके. चिंता मत कीजिए जिनके बारे में आप सोच रहे हैं, उनको इन्होंने रिटेन भी किया. लेकिन एक को जाने दिया. जेसन होल्डर को. वेस्टइंडीज़ का एक बढ़िया ऑल-राउंडर.

होल्डर बल्लेबाजी क्रम में नीचे आकर आपके लिए मैच फिनिश कर सकते हैं. बीते सीज़न कुछ रन्स बनाए. गेंदबाजी करते हुए 12 मैच में 14 विकेट्स निकाले. इसमें इकॉनमी नौ के पार रही. लेकिन फिर वही बात, 100–200 ज्यादा ले लो, लेकिन बल्लेबाज को वापस पविलियन भेज दो.

# Gujarat Titans

पहली बार ही रॉक करने वाला शर्मा जी का बेटा. वैसे है तो कॉपी-पेन लेकर घूमने वाले नेहरा जी की. लेकिन ठीक है. अब इनके साथ दिक्कतें ये हुईं कि, इस चैम्पियन टीम ने अपने स्टार पेसर लॉकी फर्ग्युसन को जाने दिया. लॉकी लगातार 150kmph से ऊपर की गेंद फेंक कर बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

और इनके गेंदबाजी आंकड़े देखेंगे, तो इन्होंने 13 मैच में 12 विकेट निकाले थे. और इकॉनमी 8.96 की. ऐसे आंकड़े और ये स्पीड देखकर ऐसा लगता है कि गुजरात ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही एक गलत फैसला ले लिया.

# Punjab Kings

पंजाब किंग्स. साल 2023 में ये टीम बदली हुई नज़र आएगी. पूर्व कप्तान को बाहर भेज दिया. शिखर धवन को कप्तान बना दिया. और भी बहुत कुछ हुआ. जैसे एक अच्छे हैंडी ऑल-राउंडर ओडियन स्मिथ को बाहर कर दिया. भई, पंजाब, आपके अप्रोच को हम समझते हैं. मयंक इसलिए गए क्योंकि धीमा खेलते थे. इस फॉर्मेट में एक ही एंकर हो तो अच्छा है.

लेकिन इसके लिए ओडियन को क्यों दांव पर लगा दिया. RCB फ़ैन्स तो ओडियन को  उनकी आठ गेंदों में 25 रन की पारी के लिए याद करते ही हैं. लेकिन पंजाब शायद उन्हें भूल गई. अब आप ये सवाल कर सकते हैं कि बल्लेबाजी में उन्होंने इस पारी के अलावा किया क्या? या गेंदबाजी में उनकी 11.87 की इकॉनमी का ज़िक्र कर सकते है. लेकिन वो एक ऐसे हिटर हैं, जो आपको खड़े-खड़े मैच जिता सकते हैं. जैसे RCB के खिलाफ किया था. ऐसे हिटिंग अप्रोच वाले खिलाड़ी को जाने देना सही फैसला नहीं है.

# Sunrisers Hyderabad

सनराइजर्स हैदराबद की टीम. बीते कई सालों से वो टीम बन गई है, जो सिर्फ एन्जॉय करने आती है. हां, ठीक है नवाबों, बीते सीज़न इन्होंने कुछ कॉम्पटिशन दिखाया. लेकिन जिसने दिखाया उसको अब जाने क्यों दिया? हां, हम निकलस पूरन के लिए सवाल कर रहे हैं. निकलस पूरन ने वापस टच पकड़ा था. और वो अपनी टीम के लिए खूब कमाल भी कर रहे थे.

ऐसे में उनको जाने देना एक शॉकिंग फैसला है. साल 2022 में उन्होंने 14 मैच में 144.34 के स्ट्राइक रेट से 300 से ज्यादा रन बनाए थे. और ऐसे में उनको छोड़ना सनराइजर्स का दूसरा सबसे खराब फैसला है. पहला तो खैर, डेविड वार्नर का जाना था ही.

ये तो हुई हमारी बात. आप चाहें तो इसमें अपनी बात जोड़कर बातचीत जारी रख सकते हैं.

धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप फाइनल में डेब्यू करने वाला इकलौता इंडियन!

Advertisement

Advertisement

()