'उन्हें वनडे खेलना नहीं आता'...वेस्टइंडीज़ के कप्तान पूरन ने बताई हार की असली वजह
धवन की कप्तानी में इंडिया ने जीते तीनों मैच.

भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज़ को 119 रन के बड़े अंतर से मात दी. टीम ने डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर मुकाबले में जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज़ पर 3-0 से कब्ज़ा कर लिया. जीत के बाद टीम के कप्तान शिखर धवन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से गदगद नजर आए. उन्होंने टीम के युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. जबकि मेजबान कप्तान निकलस पूरन ने कहा कि उनके प्लेयर्स को अभी वनडे खेलना सीखना होगा.
धवन की कप्तानी में भारत ने पहली बार वेस्टइंडीज़ को उसी के घर में क्लीनस्वीप किया है. इस जीत के बाद धवन ने कहा कि युवा खिलाड़ी काफी मैच्योरिटी के साथ खेले, जिसकी वजह से हम सीरीज़ को अपने नाम करने में कामयाब रहे. साथ ही उन्होंने अपनी फॉर्म को लेकर भी खुशी जाहिर की.
शिखर धवन के मुताबिक युवा खिलाड़ियों ने फील्ड पर खुद को बखूबी संभाला है. और सभी मुकाबलों में अपना बेस्ट दिया है. उन्होंने कहा,
# पूरन ने बताई हार की वजहवहीं हार के बाद वेस्टइंडीज़ के कप्तान निकलस पूरन ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों में अनुभव की कमी है. और वो अभी ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि वनडे क्रिकेट कैसे खेला जाता है. पूरन ने कहा,
# मैच में क्या हुआ?मैच की बात करें तो भारत ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. बारिश के कारण मुकाबले को पहले 40 ओवर्स का किया गया था. लेकिन लगातार बारिश के कारण के टीम इंडिया 36 ओवर ही खेल पाई. जिसमें टीम ने तीन विकेट खोकर 225 रन बनाए. ओपनर शुभमन गिल 98 गेंद पर 98 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं धवन ने 58 और श्रेयस अय्यर ने 44 रन की पारी खेली. वेस्टइंडीज़ की तरफ से हेडन वॉल्श ने दो विकेट हासिल किए.
यहां से फिर एंट्री हुई डकवर्थ लुइस नियम की. जिसके आधार पर वेस्टइंडीज़ को 35 ओवर्स में 257 रन का लक्ष्य दिया गया. लेकिन टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई. सिराज़ ने अपने पहले ही ओवर में वेस्टइंडीज़ के दो खिलाड़ियों को चलता कर दिया. इसके बाद भी टीम लगातार विकेट खोती रही. वेस्टइंडीज़ की पूरी टीम महज़ 26 ओवर में ही 137 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की तरफ से चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए.
रवि शास्त्री ने सचिन का हवाला देकर टीम इंडिया की क्या कमजोरी बता दी?

.webp?width=60)

