मिचेल मार्श. ऑस्ट्रेलिया का T20 वर्ल्डकप हीरो. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाइनलमुकाबले में 77 रन की बेहतरीन पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को T20 वर्ल्ड कप जिता दिया.मिचेल मार्श ने सिर्फ 55 गेंदों में 77 रन की नाबाद पारी खेली. इस पारी में चारछक्के और सात चौके शामिल रहे. इसके अलावा उन्होंने इस विश्वकप में वेस्टइंडीज़ केखिलाफ भी 55 रन की अहम पारी खेली थी. फाइनल में इस वर्ल्ड-क्लास नॉक के बाद मिचेलमार्श का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मिच ये कहते सुनाई देरहे हैं कि ज्यादातर ऑस्ट्रेलियंस मुझसे नफ़रत करते हैं. वीडियो 2019 एशेज़ केदौरान का है. इंग्लैंड के खिलाफ़ आखिरी टेस्ट मैच में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरानउनसे पूछा गया कि क्या आप बाहर की बातों पर ध्यान देते हैं. दरअसल ये सवाल उन्हेंलेकर आ रही लोगों की नेगेटिव प्रतिक्रिया पर था. इस पर मार्श ने जवाब दिया था,'हां, ज़्यादातर ऑस्ट्रेलियंस मुझसे नफ़रत करते हैं. ऑस्ट्रेलियंस काफी पैशनेट होतेहैं. वो क्रिकेट से बहुत प्यार करते हैं. वो चाहते हैं कि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शनकरें. इसमें कोई शक नहीं है कि मुझे टेस्ट में पर्याप्त मौके मिले. और मैं उनकाफायदा नहीं उठा सका. मैं उम्मीद करता हूं कि वो मेरी रिस्पेक्ट करेंगे. मैंऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना पसंद करता हूं, मुझे बैगी ग्रीन कैप पहनना पसंद है. औरमुझे उम्मीद है कि मैं एक दिन उनका विश्वास जीतूंगा.'Chuffed for Mitchell Marsh.Remember this from the 2019 Ashes when @beastieboy07 asked him about how he'sviewed back in Australia: "Yeah, most of Australia hate me." Probably notanymore, Mitch #T20WorldCup pic.twitter.com/REJJlI7PUL — Vithushan Ehantharajah(@Vitu_E) November 14, 2021 फाइनल में मार्श के मैन ऑफ द मैच बनने के बाद येवीडियो बेहद तेजी से वायरल हुआ. सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि कभी ऑस्ट्रेलियंसकी नफ़रत पाने वाले मार्श अब उनके स्टार बन गए हैं. और उन्होंने अपने देश के लोगोंका विश्वास जीतने का अपना वादा पूरा कर दिया.Mitchell Marsh has come a long long way in his life, so happy for him, U-19World Cup winning captain, tons of talents and finally showing the talent to allover the world in last few years. pic.twitter.com/4Ak33CnkHC— Johns. (@CricCrazyJohns) November 14, 2021 बता दें कि मिचेल मार्श 2011 सेऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे और T20 फॉर्मेट खेल रहे हैं. जबकि साल 2014 में पाकिस्तानके खिलाफ उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था. अक्सर अपनी फिटनेस की वजह से मार्श टीम केसाथ रेगुलर नहीं रह सके. लेकिन इस बार T20 टीम में उन्हें मौका मिला तो वो छा गए.14 नवंबर 2021 को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किवी टीम को पहलेबैटिंग के लिए बुलाया था. न्यूज़ीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन की 177 के स्ट्राइकरेट वाली 85 रनों की पारी के साथ बोर्ड पर 172 रन लगाए. मार्श की बेमिसाल पारी औरवॉर्नर के 53 रन के आगे ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को बौना साबित कर दिया.ऑस्ट्रेलिया आठ विकेट बाकी रहते 19वें ओवर में ही इस टार्गेट को चेज़ कर चैंपियन बनगई.