रिलायंस 4G के चीन में बने सिम इस्तेमाल करने वाली देशभक्त जनता के लिए एक अच्छीखबर है और एक बुरी खबर. अक्कड़-बक्कड़ कर लिया है हमने, इसलिए आपको गेंदे के फूल कीएक-एक पत्ती नोंचने की जरूरत नहीं है. पहले बुरी खबर ही सुनाएंगे. सितंबर में लॉन्चहोने के बाद से अब तक रिलायंस 4G की स्पीड 23% कम हो गई है. अच्छी खबर ये है किपूरे इंडिया में LTE कवरेज बेहतर हो गया है.इससे पहिले कि आप LTE के नाम पर बिलबिलाओ, हम बताएं कि अब तक की सबसे तेज स्पीड है4G. समझदार इसे LTE लिखते-बताते हैं. LTE माने लॉन्ग टर्म इवॉल्यूशन. कहते हैं,इसकी स्पीड 100 Mbps तक हो सकती है. बाजार में 2013 से आ रखा है.तो पहले बुरी खबरइंटरनेट की स्पीड चेक करने के लिए ऐप बनाने वाली कंपनी ओकला पिछले कई दिनों सेरिसर्च पर रिसर्च मारे जा रही है. वही बता रही है कि जनवरी से मार्च, बल्कि मई तकभी जियो की स्पीड बहुत जबर थी. लेकिन, सितंबर में लॉन्चिंग के बाद जब इसके यूजर्सबहुत बढ़ गए तो स्पीड घुप्प हो गई. सितंबर के बाद से किसी भी दूसरी कंपनी केमुकाबले जियो के यूजर्स ने ही सबसे ज्यादा स्पीड चेक की है. डेटा के मुताबिक 4Gफोनों में चल रहे जियो सिम की डाउनलोड करने की स्पीड 23% तक घट गई है. पहले इसमें11.31 Mbps की स्पीड से डाउनलोडिंग होती थी, लेकिन अब 8.77 Mbps से हो रही है.--------------------------------------------------------------------------------ओकला की रिपोर्ट में सबसे बंपर बात ये लिखी है कि 135 Mbps की एवरेज स्पीड देने काजियो का सपना अभी सपना ही रहेगा. सितंबर में किए गए टॉप 10% टेस्ट में जियो कीएवरेज स्पीड 17.77 Mbps मिली है. और हां, एक बात लिख लो, नोट कल्लो, ये रिजल्ट कोई100-200 यूजर्स का नहीं है, लाखों यूजर्स का है.-------------------------------------------------------------------------------- जो अच्छी खबर हैओकला की रिपोर्ट में देश के लिए अच्छी खबर ये है कि अगस्त और सितंबर के बीच 4G LTEयूजर्स बहुत बढ़ गए हैं. डिजिटल इंडिया की रफ्तार तेज हो रही है. इससे फायदा येहोगा कि कंपनियां धीरे-धीरे 4G सर्विस को सस्ता और बेहतर बनाएंगी. 4G की इस धाकड़लड़ाई का फायदा यूजर्स को ही होगा.देखना तो ये है कि जनवरी में कॉमर्शियल लॉन्चिंग के बाद जियो की स्पीड का क्या हालरहता है और उसके बाद कितने 4G यूज़र बचते है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: रिलायंस जियो यूज करने वालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गईहै क्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें बिना 4G वाले मोबाइल मेंभी रिलायंस जियो चलाने का नया जुगाड़ इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद होजाएगा