The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • RAU IAS coaching center incident discussion in parliament bjp aap mps blame each other

राजेंद्र नगर हादसा: UPSC एस्पिरेंट्स की मौत पर संसद में दुख जताया गया, फिर वही हुआ जो होता है

RAU'S IAS कोचिंग हादसा: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत नोटिस मिले हैं. इनमें सदन के सदस्यों ने दिल्ली में यूपीएससी छात्रों की दुखद मौत पर चर्चा की मांग की है.

Advertisement
BJP-AAP MP's attacking each other ( screengrab-sansad tv)
सदन में बीजेपी-आप आमने सामने (स्क्रीनग्रैब-संसद टीवी)
pic
निहारिका यादव
29 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 29 जुलाई 2024, 06:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए RAU'S IAS कोचिंग सेंटर हादसे का मुद्दा 29 जुलाई को संसद के दोनों सदनों में उठा. सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए चिंता व्यक्त की. वहीं, इस हादसे पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. सदन में इस हादसे पर कुछ देर चर्चा हुई. इस दौरान बीजेपी के नेता सुधांशु त्रिवेदी और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एक-दूसरे की पार्टी पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए. इस हादसे पर देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने भी नाराजगी जाहिर की.

उपराष्ट्रपति ने कोचिंग सेंटरों के व्यवसायीकरण की आलोचना करते हुए अखबारों में उनके लगातार विज्ञापनों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि कोचिंग आजकल बिजनेस बन गई है. उन्होंने कहा,

Image embed

ये भी पढ़ें - RAU'S IAS कोचिंग में 3 स्टूडेंट्स की जान नहीं जाती, अगर इस छात्र की बात सुन ली गई होती

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत नोटिस मिले हैं. इनमें सदन के सदस्यों ने दिल्ली में यूपीएससी छात्रों की दुखद मौत पर चर्चा की मांग की है. इसके बाद हादसे पर शॉर्ट ड्यूरेशन चर्चा के दौरान बीजेपी के नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सरकार को जिस गंभीरता से, सतर्कता से नजर रखनी चाहिए थी, वो नहीं हुआ. जो घटना हुई है, वो पीड़ादायक है. उन्होंने कहा, 

"जिनकी जिम्मेदारी थी उनकी आंखों में आंसू तक नहीं हैं, उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं आई. छात्रों ने कंप्लेंट डाली, रिमाइंडर भेजा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी."

Image embed

सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 

Image embed

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे पूछा कि कितना खर्चा सीएम आवास बनाने में हुआ और कितना खर्चा सीवर की सफाई में हुआ. बीजेपी नेता के इस बयान पर आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई.

सुधांशु त्रिवेदी ने अपनी तरफ से आप सरकार को सलाह देते हुए कहा, 

Image embed

इसके बाद AAP सरकार का पक्ष रखते हुए सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने सभापति जगदीप धनखड़ को संबोधित करते हुए कहा, 

Image embed

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि कोचिंग सेंटरों को केंद्र सरकार रेगुलेट करेगी. बेसमेंट में कोचिंग और लाइब्रेरी की क्लास चल रही हैं. एमसीडी में 15 सालों तक बीजेपी रही. उन्होंने क्या किया? संजय सिंह ने आगे कहा, 

Image embed
Image embed

संजय सिंह ने आगे कहा, 

Image embed

इससे पहले ये मुद्दा लोकसभा में भी उठा. बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने इस पर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा. उन्होंने इस मामले में जांच की भी मांग की. उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए पूछा कि क्या कोचिंग पर भी बुलडोजर चलेगा.

वीडियो: RAU's IAS कोचिंग का नया वीडियो सामने आया, क्या पता चला?

Advertisement

Advertisement

()