The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rajnath singh on hurriyat leaders sent Opposition MPs to speak to them

विपक्षी सांसदों को हुर्रियत नेताओं से बात करने भेजा... राजनाथ सिंह ने सुनाई 'पर्दे के पीछे' की कहानी

Jammu Kashmir assembly election से पहले रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने आर्टिकल 370 और अफजल गुरु के साथ हुर्रियत नेताओं को लेकर भी बात की.

Advertisement
Rajnath Singh, J&K, hurriyat leaders
राजनाथ सिंह का हुर्रियत नेताओं से मुलाकात को लेकर बड़ा बयान (फोटो: PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
9 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 09:32 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir assembly election) से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने विपक्षी पार्टियों और हुर्रियत नेताओं पर जमकर हमला बोला. रामबन जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने अनुच्छेद 370 और अफजल गुरु को लेकर बात की. राजनाथ ने इस दौरान उमर अब्दुल्ला को भी आड़े हाथों लिया.

रक्षा मंत्री ने 4 सितंबर 2016 को अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी से मिलने गए संसदीय प्रतिनिधिमंडल का जिक्र किया. उन्होंने कहा,

Image embed

राजनाथ ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस बयान पर उनकी कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अफजल गुरु को फांसी नहीं दी जानी चाहिए थी. राजनाथ ने कहा,

Image embed
Image embed

आर्टिकल 370 को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा,

Image embed

ये भी पढ़ें: LG को बताया राजा, सरकार बनते ही राज्य का दर्जा वापस... जम्मू-कश्मीर में क्या-क्या बोले राहुल गांधी?

POK  को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा,

Image embed

बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने हाल ही में अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. इसे 'संकल्प पत्र' नाम दिया गया है. पार्टी ने युवाओं के लिए हर साल 5 लाख रोजगार पैदा करने का वादा किया है. साथ ही महिलाओं को हर साल 18 हजार रुपये देने की भी बात कही है. साथ ही BJP ने घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर में अवैध प्रवासियों से निपटने के लिए सख्त अभियान चलाने का भी वादा किया है. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 खत्म होने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं. 18 सितंबर को पहले चरण के बाद 25 सितंबर को दूसरे और 1 अक्टूबर को तीसरे चरण की वोटिंग होगी. चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित होंगे.

 

वीडियो: संसद में राजनाथ सिंह ने अग्निवीर को लेकर क्या कह दिया कि राहुल गांधी भड़क गए?

Advertisement

Advertisement

()