बैडमिंटन की 'रजनीकांत' पीवी सिंधू फाइनल में पहुंच गई हैं. जउन जाबड़ खेल गुरुवाररात को सिंधू ने सेमीफाइनल में खेला, वो एकदम बमपिलाट सा रहा. सिंधू बैडमिंटन केफाइनल में जाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं. बधाई हम सबको. अब पीवी सिंधूगोल्ड की तरफ बढ़ रही हैं मितरों. लेकिन फिलहाल आप बढ़िए उस मैच रिपोर्ट की तरफ,जिस मैच के खेल को हम पीवी सिंधू का 'रजनीकांत बैडमिंटन' कह सकते हैं.फोटो क्रेडिट: reutersरियोसांत्रो पैवेलियन नंबर 4 पर पीवी सिंधू सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए ऐसी उतरीं,जैसे वो कोई साधारण मैच ही हो. मुकाबला था हमउम्र 21 साल की ओकुहारा निज़ोमी से.नंबर 10 रैंक सिंधू ने आते ही अपना गेम खेलना शुरू कर दिया, नेट से दूर-दूर, हवामें शटल. स्कोर हुआ 4-3 सिंधू के पक्ष में.फोटो क्रेडिट: reutersसिंधू जापानी खिलाड़ी से 10 इंच लंबी थीं और इसका सिंधू ने भरपूर फायदा उठाया.लंबाई की वजह सिंधू के बल्ले की पहुंच दूर तक रही और स्मैश के साथ देखते ही देखतेस्कोर हो गया 9-6.फोटो क्रेडिट: REUTERSसब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन शटल को पीछे रखने की कोशिश में सिंधू शटल एक-दो बारबाहर मार गईं. इस वक्त स्कोर था 19-18. अब सिर्फ दबाव का खेल था. दो बेहतरीन स्मैशके साथ सिंधू ने जापानी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और पहला गेम सनसनीखेज़ ढ़ंगसे 21-19 से अपने नाम कर लिया.फोटो क्रेडिट: reutersदूसरे गेम की शुरुआत में पहली बार सिंधू पिछड़ीं. असल में ओकुहारा अच्छा नहीं खेलींबल्कि सिंधू ने अंक दिए. या तो वो खुद अंक ले रही थीं या ओकुहारा को दे रही थीं.लेकिन जल्दी ही वापसी करके सिंधू ने वो खेल दिखाया, जिसे हम रजनीकांत बैडमिंटन कहसकते हैं. दूसरे गेम में ब्रेक पर स्कोर था 11-10 और उसके बाद सिंधू ने लगातार 10अंक स्कोर कर 21-10 से दूसरा गेम और फाइनल में जगह अपने नाम कर ली.सिंधू ओलंपिक के फाइनल तक जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं. 19 अगस्त को शाम 7:30पर उनका मुकाबला जीतती हैं तो भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड लाने वाली पहली महिला केसाथ-साथ सबसे युवा खिलाड़ी भी बन जाएंगी.नोजोमी को हराने के बाद हाथ मिलाते, मुस्कुराती हुईं सिंधू. फोटो क्रेडिट: REUTERSआज हुए मैच के दौरान रियो में भारतीयों के साथ ब्राजील के दर्शक 'भारत-भारत' ऐसेचिल्ला रहे थे जैसे फुटबॉल वर्ल्ड कप में हम उनके लिए चिल्लाते हैं और कल भी उन्हेंघर जैसा ही माहौल मिलने जा रहा है. वो जिस तरह की बे-दवाब बैडमिंटन खेल रही हैं,उससे हमारा अनुमान गोल्ड मेडल से बिल्कुल भी कम नहीं है. फोटो क्रेडिट: reuters सिंधू के बारे में स्पेशल बातें यहां जानिए...