परमबीर सिंह. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर. कहां हैं? चंडीगढ़ में. इंडिया टुडे सेबातचीत में परमबीर सिंह ने खुद इसकी पुष्टि की है. बीते कुछ समय से ये सवालमहाराष्ट्र के सियासी गलियारों से लेकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक में गूंज रहा थाकि आखिर परमबीर सिंह हैं कहां. बीच में अफवाह उड़ी थी कि उन्होंने देश छोड़ दिया हैऔर रूस चले गए हैं. लेकिन बाद में बताया गया कि पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर देश मेंही हैं और संभवतः चंडीगढ़ में ठहरे हुए हैं. इंडिया टुडे/आजतक से जुड़े साहिल जोशीकी रिपोर्ट के मुताबिक परमबीर सिंह ने खुद के चंडीगढ़ में होने की पुष्टि करते हुएये भी कहा कि वो जल्दी ही मुंबई पुलिस की जांच में शामिल होंगे. बता दें कि मुंबईऔर ठाणे में परमबीर सिंह के खिलाफ 5 मामले दर्ज किए गए हैं.अनिल देशमुख पर आरोप किस आधार पर?इससे पहले परमबीर सिंह के वकील अभिनव चंद्रचूड़ का एक बयान बीते 24 घंटों से चर्चामें रहा. उन्होंने कहा कि परमबीर सिंह ने अफवाहों के आधार पर महाराष्ट्र के पूर्वगृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. इस मामले की जांच के लिएगठित किए गए आयोग के सामने अभिनव चंद्रचूड़ ने कहा कि परमबीर सिंह द्वारा अनिलदेशमुख पर लगाए गए आरोप दूसरे अधिकारियों से मिली जानकारी पर आधारित थे, इसलिए अगरउन्होंने गवाह के रूप में बयान दिया भी, तो भी इसका कोई महत्व नहीं होगा.न्यायमूर्ति केयू चांदीवाल की अध्यक्षता वाले आयोग से वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने कहाकि वरिष्ट आईपीएस अधिकारी के पास इस मामले में साझा करने के लिए कोई और सबूत नहींहै. उन्होंने आयोग को बताया, हलफ़नामे में एक सप्ताह का समय लगेगा. इसमें पहले सेकही गई बातों के अलावा और कुछ नहीं है. ये वही जानकारी है जो उन्हें (परमबीर सिंह)कुछ अधिकारियों ने दी थी. इससे पहले परमबीर सिंह को कई समन जारी हो चुके हैं कि वेजांच आयोग के सामने पेश हों. मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी चल रही है औरशीर्ष अदालत परमबीर को गिरफ्तारी से सुरक्षा भी दे चुकी है. इसके बावजूद वो अब तकसामने नहीं आए हैं. मंगलवार 23 नवंबर को ये खबर भी चर्चा में रही कि परमबीर सिंहजांच आयोग के सामने पेश होना नहीं चाहते. लेकिन नई जानकारी के मुताबिक उन्होंनेजल्दी ही पेश होने की बात कही है.