शहबाज को गिफ्ट में चाइनीज़ लॉन्चर की फोटो? लोग बोले - “जनरल मुनीर, गूगल इमेज को तो क्रेडिट दे देते!”
पाकिस्तान के सेना प्रमुख Field Marshal Asim Munir ने एक हाई-प्रोफाइल डिनर दिया था. इसी प्रोग्राम में फील्ड मार्शल मुनीर ने Pakistan के PM Shehbaz Sharif को यह फोटो गिफ्ट की. लेकिन फोटो फर्ज़ी निकली और लोगों ने Social Media पर पाकिस्तान की जमकर खिल्ली उड़ाई.

पाकिस्तान के फर्ज़ी प्रोपेगेंडा (Pakistan Fake Propaganda) का एक और नमूना सामने आया है. नए-नए फील्ड मार्शल बने असीम मुनीर ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को कथित फेक फोटो गिफ्ट में दे दी. मुनीर ने शहबाज़ शरीफ को भारत के खिलाफ ‘ऑपरेशन बुनयान अल-मरसूस’ (Operation Bunyan al-Marsous) की कथित सफलता के प्रतीक के तौर पर एक फोटो पेश की. लेकिन चेक करने पर पता चला कि असल में यह फोटो 2019 की एक चाइनीज़ मिलिट्री ड्रिल की थी.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को जो फोटो दी है, वह पिछले पांच सालों में कई बार इस्तेमाल हो चुकी है. यह फोटो PHL-03 की है. यह चीनी मूल का एक मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर है. इसे पहली बार 2019 में शेयर किया गया था. इसे खींचने वाले फोटोग्राफर का नाम हुआंग हाई (Huang Hai) है.
दरअसल बीते दिनों पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने एक हाई-प्रोफाइल डिनर दिया था. प्रोग्राम ‘ऑपरेशन बुनयान अल-मरसूस’ के दौरान पाकिस्तान की पॉलिटिकल लीडरशिप, सेना की प्रतिबद्धता और पाकिस्तान के लोगों की अदम्य भावना का कथित सम्मान करने के लिए आयोजित किया गया था.
इसी प्रोग्राम में फील्ड मार्शल मुनीर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को यह फोटो गिफ्ट की. लेकिन फोटो फर्ज़ी निकली और लोगों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर खिल्ली उड़ाई.
सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इशारा किया कि यह फोटो पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन बुनयान अल-मरसूस’ की नहीं बल्कि 2019 के चीनी अभ्यास की है. एक यूजर ने लिखा,
अन्वेष नाम के यूज़र ने कहा,
राजीब जेना नाम के यूज़र ने लिखा,
गौरतलब है कि भारत ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे. तभी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा कर रहा है.
वीडियो: UN में Pakistan की पोल खुली, Indus Waters Treaty पर India का दांव कैसा रहा?

.webp?width=60)

