किंग्स इलेवन पंजाब में इन दिनों वीरेंद्र सहवाग की खूब चल रही है. टीम डायरेक्टरका पद संभाल रहे हैं वीरू. संडे को जब टीम के लिए खिलाड़ियों की बोली लग रही थी, तोप्रीति जिंटा के साथ वीरेंद्र सहवाग ने प्लेयर्स चुनने में काफी अहम रोल प्ले किया.मगर इसी बीच खबर है कि खुद सहवाग ने अपने भांजे को भी टीम में सेट करा दिया है. नामहै मयंक डागर. सहवाग की चचेरी बहन का बेटा है मंयक. इंडिया की अंडर-19 वर्ल्ड कपटीम में रह चुका है मंयक जो साल 2016 में वर्ल्ड कप खेली थी. फाइनल मैच में टीम हारगई थी मगर मयंक ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए थे जो अभी भी मयंक का बेस्ट है. 20 लाखके बेस प्राइस पर इस 21 साल के खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है. लेफ्ट आर्मस्पिनर और मिडल ऑर्डर बैट्समेन डागर ने अभी तक 13 टी 20 मैच खेले हैं और 12 विकेटलिए हैं. 2016-17 से मयंक ने हिमाचल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने शुरू किया है. मयंकयूं तो दिल्ली में पैदा हुआ मगर शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में पढ़ा है. पिताजितेंद्र डागर दिल्ली नगर निगम में बतौर कॉन्ट्रेक्टर काम करते हैं. अपनी लुक्स औरफिटनेस के लिए मशहूर इस क्रिकेटर को विराट कोहली से भी कंपेयर किया जाताहै. इंस्टाग्राम पर इतने पॉपुलर हैं कि 50 हजार लोग फॉलो करते हैं.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:जब इंडिया में एक बॉलर स्टंप उखाड़कर बैट्समैन को मारने लगाइधर IPL में खिलाड़ी बिकते रहे, उधर टी20 का असली चैंपियन पाकिस्तान बन गयाIPL: जिन खिलाड़ियों के नाम नहीं सुने थे, उनपर करोड़ों लुटा दिए गए हैं