The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Madhya Pradesh : Seven year old girl was kidnapped and brutally raped in Mandsaur whether her intestine is damaged and still critical in Indore hospital

वीभत्सता: सात साल की बच्ची को अगवा करके रेप किया, अब उसकी आंतें काटनी पड़ी हैं

मंदसौर में लोग सड़कों पर उतर आए हैं.

Advertisement
pic
29 जून 2018 (अपडेटेड: 30 जून 2018, 10:53 AM IST)
Img The Lallantop
मंदसौर में रेप के आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची इंदौर के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंदौर का महाराजा यशवंत राव होल्कर अस्पताल. यहां के एक वार्ड में सात साल की बच्ची भर्ती है. हालत गंभीर है. इतनी गंभीर कि जब भी होश में आती है, सिर्फ उसकी चीखें सुनाई देती हैं. और उसकी इन चीखों को सुनने के लिए अस्पताल के उस वार्ड में मौजूद हैं डॉक्टर, वहां की नर्स, बच्ची के माता-पिता और चार पुलिसवाले. इसके अलावा किसी को भी उस वार्ड में जाने की इजाजत नहीं है.
इस बच्ची की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसकी आंतें काटनी पड़ी हैं. उसका रैक्टम (मलाशय) फट गया है. प्राइवेट पार्ट्स के साथ हैवानियत की इंतहा की गई है और उसके पूरे शरीर पर दांतों के निशान हैं. नाक पर इतने गहरे घाव हैं कि उसे सांस देने के लिए ट्यूब लगानी पड़ी है. मुंह के घावों को ढंकने के लिए उसकी ल्यूकोप्लास्टी की गई है.

बच्ची को सबसे पहले मंदसौर जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां उसकी हालत गंभीर थी, जिसके बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया.

ये सात साल की बच्ची एक रेप पीड़िता है, जिसके साथ मंदसौर में रेप हुआ है. बच्ची मंदसौर के केशवनगर इलाके में सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा तीन में पढ़ती है. 26 जून की सुबह बच्ची के दादा उसे स्कूल छोड़कर आए थे. शाम को जब स्कूल का वक्त खत्म हुआ तो बच्ची के पिता 15 मिनट की देर से स्कूल पहुंचे. काफी खोजने के बाद भी जब बच्ची उन्हें नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में केस दर्ज करवाया. 27 जून की दोपहर में बच्ची केशवनगर स्थित स्कूल से करीब 500 मीटर दूरी पर झाड़ियों के पास गंभीर हालत में मिली. पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे इंदौर के महाराजा यशवंत राव होल्कर अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

गैंगरेप के आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और शहर में तोड़-फोड़ भी की.

मंदसौर पुलिस के मुताबिक बच्ची से रेप के एक आरोपी इरफान को पुलिस ने 28 जून को गिरफ्तार कर लिया था. मंदौर एसपी मनोज सिन्हा ने बताया कि बच्ची जब स्कूल के बाहर अपनी दादी का इंतजार कर रही थी, उसी वक्त आरोपी इरफान उसे लड्डू खिलाने और घरवालों तक पहुंचाने के बहाने जंगल में ले गया. वहां बच्ची के साथ दरिंदगी की. एसपी के मुताबिक बच्ची के पिता ने गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही थी. तलाश के दौरान ही बच्ची स्कूल से 300 मीटर की दूरी पर लक्ष्मण दरवाजे के पास झाड़ियों से बरामद हुई थी. स्कूल की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद इरफान बच्ची को जंगल की ओर ले जाता दिखा था. दोनों ने मिलकर बच्ची से गैंगरेप किया. फुटेज के आधार पर इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया. वारदात वाली जगह से पुलिस को बच्ची का स्कूल बैग, पानी की बोतल और शराब की बोतल मिली.
आरोपी के खिलाफ लोगों का इतना गुस्सा था कि उन्होंने आरोपी को कोर्ट में पेश नहीं करने दिया. इसके बाद खुद जज पुलिस कंट्रोल रूम आए और आरोपी को रिमांड में भेजने का आदेश दिया.
आरोपी के खिलाफ लोगों का इतना गुस्सा था कि उन्होंने आरोपी को कोर्ट में पेश नहीं करने दिया. इसके बाद खुद जज पुलिस कंट्रोल रूम आए और आरोपी को रिमांड में भेजने का आदेश दिया.

इस वारदात के बाद मंदसौर को कठुआ में नाबालिग से हुई दरिंदगी और दिल्ली में निर्भया के साथ हुई हैवानियत याद आ गई है. मंदसौर में लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और बच्ची से रेप के आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. लोगों ने कई बसों को आग के हवाले कर दिया है और पूरे शहर में कई जगहों पर तोड़-फोड़ करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है. 28 जून को लोग इतने गुस्से में थे कि पुलिस आरोपी इरफान को कोर्ट में पेश ही नहीं कर सकी. इसके बाद जज खुद पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और वहां से आरोपी को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया.
सोशल मीडिया पर भी फूटा गुस्सा
सात साल की बच्ची से रेप के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा भड़क गया है. हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. लोग सड़कों पर उतरकर आरोपी इरफान के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं.

 


ये भी पढ़ें:
यूपी के उस BJP विधायक की पूरी कहानी, जिसपर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है

मंदिर में बच्ची से गैंगरेप की पूरी कहानी, जहां पुलिसवाले ने कत्ल से पहले कहा – रुको मैं भी रेप कर लूं

कठुआ गैंगरेप केस में बच्ची के पिता ने जो कहा, वो सुनकर कोई भी रो देगा

त्रिशूल से रेप होते दिखाना वैसा ही है, जैसे मुहम्मद पैगंबर को बम लगाते दिखाना

क्या है सासाराम रेप केस, जिसे लोग कठुआ रेप केस के जवाब में पेश कर रहे हैं?

कठुआ में रेप के बाद उस बच्ची के साथ अब भी घिनौनी हरकत करने वाले कम नहीं हैं

कठुआ रेप का वो आरोपी जिस पर किसी की नज़र नहीं गई!

सासाराम रेप केस, जिसे लोग कठुआ रेप केस के जवाब में पेश कर रहे हैं

Advertisement

Advertisement

()