CPI- माओवादी ने अरनपुर नक्सली हमले की जिम्मेदारी ली, फिर गौतम अडानी का नाम लेकर कहा...
गौतम अडानी के साथ CPI-माओवादी ने पीएम मोदी का भी नाम लिया. DRG के जवानों को 'गुंडा' कहा.

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) यानी CPI-Maoist की दरभा डिविजन ने छत्तीसगढ़ के अरनपुर में हुए नक्सली हमले की जिम्मेदारी ली है. गुरुवार, 27 अप्रैल को डिविजन कमेटी की तरफ से एक बयान जारी किया गया. इसमें उसने कहा है कि बुधवार, 26 अप्रैल को हुए नक्सली हमले में उसका हाथ है. उसका कहना है कि बस्तर के आदिवासियों पर सुरक्षाबलों और पुलिस के 'हवाई हमलों' के जवाब में ये कार्रवाई की गई है.
चिट्ठी अडानी, मोदी, शाह का नामचिट्ठी के रूप में जारी किए गए इस बयान की शुरुआत में CPI-Maoist ने इस हमले को ‘वीरतापूर्ण’ बताया और लिखा,
बुधवार को हुए हमले में छत्तीसगढ़ की एक सुरक्षा यूनिट डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों की मौत हुई थी. CPI-Maoist की दरभा डिविजिन ने DRG को लेकर काफी कुछ कहा है. उसने कहा
बयान में आगे गौतम अडानी का नाम आता है. कमेटी ने कहा है,
दरभा डिविजन कमेटी ने पुलिसवालों से अपील की है कि वे ‘लुटेरे वर्गों’ की सेवा के लिए उत्पीड़ित जनता पर हो रहे हमलों में शामिल ना हों. बजाय इसके दूसरे विभागों की नौकरी करके सरकार के विरोध में संघर्ष करें. लेटर के आखिर में किसी साइनाथ का नाम लिखा है जो कमेटी का सचिव है.
11 लोगों की हुई थी मौत
DRG के जवानों पर नक्सली हमला उस वक्त हुआ था जब वे दंतेवाड़ा के अरनपुर में एक सर्चिंग ऑपरेशन को पूरा कर लौट रहे थे. रास्ते में अचेली नाम की जगह पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर उस वाहन को उड़ा दिया जिसमें जवान सवार थे. धमाके में 10 DRG जवान शहीद हो गए. उनके साथ वाहन चला रहे ड्राइवर की भी मौत हो गई.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के पीछे की कहानी और षड्यंत्र का सुराग पता चल गया

.webp?width=60)

