The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BulandShahr Violence: ADG Intelligence report claims negligence of police in the case

बुलंदशहर: एडीजी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में पुलिस की लापरवाही सामने आई

गुरुवार को ये रिपोर्ट सौंप दी गई.

Advertisement
pic
7 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 7 दिसंबर 2018, 07:12 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बुलंदशहर में 3 दिसंबर को जो हुआ उस बवंडर में इलाके का अमन चैन उड़ गया. उसी दिन एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बोल दिया था कि एडीजी इंटेलिजेंस को भेजा जाएगा. उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जाए. तो अब एडीजी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट आ चुकी है. गुरुवार को ही रिपोर्ट सौंप दी गई थी. इस रिपोर्ट में क्रम से पूरी घटना का ब्यौरा दिया गया है. कितने समय कौन सी घटना हुई, सब लिखा है. मुख्य बात ये कि पुलिस की लापरवाही की तरफ इशारा किया गया है.
3 दिसंबर को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.
3 दिसंबर को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.

रिपोर्ट में ये बात लिखी गई है कि घटनाक्रम सुबह 9.30 पर शुरू हो गया था. पुलिस को पहुंचने में काफी देर हुई. थाने में गोकशी की सूचना आई थी. सूचना के बाद सीओ और एसडीएम को भेजा गया था. इन लोगों ने गोमांस लदी ट्रॉली रास्ते में रोकने की कोशिश की थी. लेकिन उनके पास पुलिस फोर्स नहीं थी. तो रोक नहीं पाए.
रिपोर्ट के मुताबिक गोमांस लेकर लोगों ने जाम लगा दिया था. इस बात की जानकारी जिले के बड़े अफसरों को थी. अगर वक्त रहते पुलिस फोर्स आ गई होती तो अतरौली गांव में गोमांस लाने से रोका जा सकता था. सारा बवाल ही ट्रॉली में गोमांस ले जाने की वजह से भड़का था. जो एफआईआर दर्ज कराने आए थे उनकी डिमांड थी कि गोकशी करने वालों के खिलाफ रासुका और गैंग्स्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाए. पुलिस ने उनकी मांग मान भी ली थी. लेकिन भीड़ इस बात पर अड़ी थी कि एफआईआर की कॉपी दी जाए.
बुलंदशहर मामले से जुड़ी बाकी खबरों के लिंक नीचे हैं.

बुलंदशहर: योगी आदित्यनाथ ने मीटिंग में जो किया, उसकी उम्मीद यूपी पुलिस ने नहीं की होगी

बुलंदशहर: खेत में जिस गाय के अवशेष मिले, वो कब काटी गई?

बुलंदशहर: फरार बीजेपी युवा नगर अध्यक्ष शिखर ने वीडियो में SHO सुबोध को करप्ट बताया

'जब नफरत की खेती होगी तो कोई एक सुबोध सिंह नहीं रहेगा, हम सभी सुबोध हो जाएंगे'

बुलंदशहर:वीडियो में दंगाइयों के साथ पुलिस पर पत्थर फेंक रहे शख्स को सुमित बताया जा रहा है

बुलंदशहर के मुख्य आरोपी योगेश राज ने वीडियो जारी करके अपनी सफाई दी

बलरामपुर एसपी ने नहीं फॉरवर्ड किया था बुलंदशहर वाला मैसेज!

बुलंदशहर में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध के पिता भी हुए थे शहीद

क्या बुलंदशहर में बड़े दंगे की तैयारी में खेत में टांगा गया था गोमांस?

कौन है बुलंदशहर में दरोगा सुबोध के कत्ल वाली घटना का मुख्य आरोपी योगेश राज

Advertisement

Advertisement

()