BHU में जिस फ़िरोज़ खान को लेकर बवाल हुआ, उनके पिता को मोदी सरकार पद्मश्री देगी
सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्म श्री देने का ऐलान.
Advertisement

असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज खान (बाएं) के पिता रमजान खान को पद्मश्री मिलेगा.
Quick AI Highlights
Click here to view more
वर्ष 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों की घोषणा हुई. पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है. एमसी मैरीकॉम, शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा सहित यह पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया जाएगा. 16 हस्तियों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है. हालांकि इस साल भारत रत्न का ऐलान नहीं किया गया है.
बनारस हिंदू विश्विद्यालय यानी बीएचयू. असिस्टेंट प्रोफेसर फ़िरोज़ खान की संस्कृत विभाग में नियुक्ति को लेकर विवाद हुआ था. फि़रोज खान के पिता मुन्ना मास्टर उर्फ रमज़ान खान को पद्मश्री का ऐलान किया गया है. रमज़ान खान ने कहा कि यह अल्लाह का करम और अहसान है. फिरोज़ ने बताया कि उनके परिवार को संगीत और संस्कृत का संस्कार दादा गफूर खान से मिला. उन्होंने ही पिता और फिर पिता ने हम बच्चों को इस ओर प्रेरित किया. फिरोज ने कहा कि पिता को यह सम्मान मिलने से वे खुद को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. रमज़ान ने कहा कि गो माता की सेवा और कृपा से ही ऐसा संभव हुआ है. इस सम्मान का श्रेय वे अपने पिता गफूर खान को देते हैं, जिन्होंने उन्हें इस राह पर चलाया.
पद्मश्री की इस लिस्ट में फिल्म निर्माता करण जौहर, कंगना रनौत के अलावा एकता कपूर, सिंगर सुरेश वाडेकर, अदनान सामी, टीवी एक्ट्रेस सरिता जोशी का नाम शामिल है. इसके अलावा कुछ और नाम ये हैं.
मोहम्मद शरीफ : पेशे से साइकल मैकेनिक चाचा शरीफ अपने खर्चे पर लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करते हैं. यूपी के अयोध्या और उसके आसपास के इलाके में 25 वर्षों में 25 हजार से अधिक शव का अंतिम संस्कार कर चुके हैं. हिंदू की लाश जलाते और मुस्लिमों के शवों को दफनाते हैं.
अब्दुल जब्बार : भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए तीन दशक तक काम किया. कानूनी लड़ाई लड़ी. 2300 विधवाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग दी. मरणोपरांत पद्मश्री मिला.
ऊषा चाउमार : कभी खुद हाथों से मैला उठाती थीं. सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की नई हेड हैं. हजारों लोगों की आवाज बन चुकी हैं.
पोपटराव पवार : सरपंच रहते गांव की तकदीर बदल दी. कभी सूखे से जूझने वाला गांव ग्रीन मॉडल विलेज बन चुका है. 4.5 लाख पौधे रोपे, पहाड़ियों पर हजारों खाईं बनाईं.
जावेद अहमद टाक : कश्मीर के दिव्यांग बच्चों का भविष्य संवारने में लगे हैं. एक आतंकी हमले में खुद भी शिकार हुए और फिर कभी व्हिलचेयर से नहीं उठ पाए, लेकिन हौसला नहीं हारा.
तुलसी गौड़ा : कभी औपचारिक शिक्षा नहीं ली, लेकिन हजारों पेड़-पौधों के बारे में अथाह जानकारी है. 72 की उम्र में भी पर्यावरण के लिए काम करने का अद्भुत जज्बा है.
ये रही पूरी लिस्ट
पद्म विभूषण (07)
1. जॉर्ज फर्नांडीस (मरणोपरांत), बिहार
2. अरुण जेटली (मरणोपरांत), दिल्ली
3. अनिरुद्ध जगन्नाथ, पूर्व प्रधानमंत्री, मॉरीशस
4. एम.सी. मैरी कॉम, खेल, मणिपुर
5. छन्नूलाल मिश्र, कला, उत्तर प्रदेश
6. सुषमा स्वराज (मरणोपरांत), दिल्ली
7. विश्वेश तीर्थ स्वामी जी(मरणोपरांत), अन्य-अध्यात्मवाद, कर्नाटक
गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट ब्राज़ील राष्ट्रपति जायेर बोल्सोनारो कौन हैं?
पद्म भूषण (16)Arun Jaitley, Sushma Swaraj and George Fernandes conferred with Padma Vibhushan award. (file pics) pic.twitter.com/OlEd2eXDs8
— ANI (@ANI) January 25, 2020
- एम. मुमताज़ अली (श्री एम), अन्य-अध्यात्मवाद, केरल
- सैयद मुअज्जम अली (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, बांग्लादेश
- मुजफ्फर हुसैन बेग, सार्वजनिक मामले, जे.के.
- अजोय चक्रवर्ती, कला, पश्चिम बंगाल
- मनोज दास, साहित्य और शिक्षा, पुदुचेरी
- बालकृष्ण दोशी, अन्य-वास्तुकला, गुजरात
- कृष्णमल जगन्नाथन, सामाजिक कार्य, तमिलनाडु
- एस. सी. जमीर, सार्वजनिक मामले, नागालैंड
- अनिल प्रकाश जोशी, सामाजिक कार्य, उत्तराखंड
- टेरिसिंग लैंडोल, मेडिसिन, लद्दाख
- आनंद महिंद्रा, व्यापार और उद्योग, महाराष्ट्र
- एन आर माधव मेनन (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, केरल
- मनोहर पर्रिकर (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, गोवा
- जगदीश शेठ, साहित्य और शिक्षा, यूएसए
- पी. वी. सिंधु, खेल, तेलंगाना
- वेणु श्रीनिवासन, व्यापार और उद्योग, तमिलनाडु
गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट ब्राज़ील राष्ट्रपति जायेर बोल्सोनारो कौन हैं?

