सुपरस्टार रजनीकांत को तो आपने फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया पर बोलते खूब देखा है.पर नेता रजनीकांत को बोलते नहीं सुना होगा. 31 दिसंबर को पॉलिटिक्स में एंट्री लेचुके रजनीकांत ने 1 जनवरी 2018 यानी एक दिन बाद से ही नेतागिरी शुरू कर दी है.दूसरे ही दिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी स्पीच जारी की. सोफे पर सफेद कुर्तापायजामा पहने बैठे रजनीकांत ने सबसे पहला कदम जो उठाया है वो अपने फैन्स को इकट्ठाकरने का. इसके अलावा थलइवा ने क्या बोला वो भी जान लीजिए-pic.twitter.com/jnqZv1iWGz— Rajinikanth (@superstarrajini) January 1, 2018# सबसे पहले तो रजनी ने उनका राजनीति में स्वागत करने वालों का धन्यवाद किया. साथही तमिलनाडु में बदलाव और अच्छी राजनीति चाहने वालों को इकट्ठा होने की अपील की.# रजनी ने एक वेबसाइट शुरू करने की भी घोषणा की. नाम है rajinimandram.org.इसका काम उनके फैन्स को एक मंच के नीचे लाना है. रजनी ने कहा- जो भी लोग तमिलनाडुमें राजनीतिक बदलाव चाहते हैं, जो मेरे रजिस्टर्ड फैन क्लब से जुड़े हैं या जो नहींभी जुड़े हैं, वो सभी इस वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करें. इसमें सभी को अपना नाम औरवोटर आईडी की जानकारी देनी होगी.रजनीकांत की नई वेबसाइट.# रजनी ने अपने एक मिनट के वीडियो में कहा - आईये मिलके तमिलनाडु में अच्छा बदलावलाएं. तमिलनाडु के लोगों की जय. तमिलनाडु की जय.# वीडियो में उनकी फिल्म ''बाबा'' में इस्तेमाल किया हुआ लोगो भी दिखा, जिसके नीचेईमानदारी, मेहनत और तरक्की लिखा था.वीडियो में हालांकि रजनीकांत ने अपनी पार्टी का नाम क्या होगा, उसका सिंबल क्याहोगा इसकी घोषणा नहीं की. पर अपना पहला मिशन जरूर सबको बता दिया. माना जाता है कितमिलनाडु में 50 हजार से ज्यादा अनरजिस्टर्ड फैन क्लब्स हैं रजनीकांत के, जो छोटेया बड़े स्तर पर काम कर रहे हैं. उनका जो ऑफिशियल फैन असोसिएशन है, उसने 1996-97में ही फैन्स को रजिस्टर करना बंद कर दिया था. ऐसे में ये नया कदम सभी को एकप्लैटफॉर्म देने के साथ ही खुद की ताकत जानने का अच्छा तरीका है. देखने वाला होगाकि अपने पहले टेस्ट में रजनी कितना सफल होते हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-फिल्मों के वो पांच बड़े चेहरे, जो राजनीति में धड़ाम हो गएक्या फिर सिनेमा से मिलने जा रहा है तमिलनाडु का अगला मुख्यमंत्री?कौन कहता है कि रजनीकांत ने अब जाकर राजनीति शुरू की है!राजनीति ने रजनीकांत को ज्वाइन कर लिया हैरजनीकांत के फैन हो तो साबित करो, ये क्विज खेल केक्या इस सुपर स्टार के जरिए बीजेपी दक्षिण भारत में अपने कदम जमा पाएगी?लल्लनटॉप वीडियो देखें-