The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 1647 people booked for creating nuisance, making reels in Delhi Metro said DMRC

दिल्ली मेट्रो में झगड़ा, तमाशा करने वाले 1600 लोगों का DMRC ने 'हिसाब' कर दिया

DMRC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिर्फ रील बनाने वाले लोगों का डेटा अलग से उपलब्ध नहीं है. लेकिन डेटा में मेट्रो में उपद्रव पैदा करना, मेट्रो के फर्श पर बैठना, मेट्रो के अंदर खाना खाना जैसे अपराध भी शामिल हैं.

Advertisement
delhi metro reel
DMRC ने मेट्रो में रील बनाने वाले और उपद्रव करने वाले 1600 लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है.
pic
मनीषा शर्मा
26 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 28 जुलाई 2024, 11:10 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Delhi Metro Reels तो आप आए दिन देखते हैं. कभी किसी का डांस तो कभी किसी की लड़ाई. लेकिन अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो में रील बनाने वाले और उपद्रव करने वाले 1600 से ज्यादा लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है. ये मामले सिर्फ अप्रैल से जून महीने के बीच दिल्ली मेट्रो में हुए झगड़ों और तमाशों को लेकर दायर किए गए हैं.

न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए DMRC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिर्फ रील बनाने वाले लोगों का डेटा अलग से उपलब्ध नहीं है. लेकिन डेटा में मेट्रो में उपद्रव पैदा करना, मेट्रो के फर्श पर बैठना, मेट्रो के अंदर खाना जैसे अपराध भी शामिल हैं.

डेटा के अनुसार, मेट्रो रेलवे (संचालन एवं रखरखाव) अधिनियम की धारा 59 के तहत उपद्रव करने पर 1,647 जुर्माने जारी किए गए. पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 1,600 थी. DMRC ने अप्रैल में 610, मई में 518 और जून में 519 मामले दर्ज कर संबंधित लोगों के खिलाफ जुर्माने जारी किए हैं. डेटा के अनुसार पिछले साल यह संख्या क्रमशः 528, 485 और 587 थी.

यह भी पढ़ें: मेट्रो में लड़की ने बनाई भोजपुरी गाने पर रील, लोग बोले-'दिल्ली मेट्रो पर बैन...'

DMRC के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने पुष्टि की है कि उन्होंने मेट्रो क्षेत्र में उपद्रव मचाने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया है. विकास ने कहा,

Image embed

DMRC ने कई मेट्रो स्टेशनों पर पोस्टर भी लगाए हैं, जिनमें यात्रियों को रील बनाने और असुविधा पैदा करने से रोका गया है. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: दिल्ली मेट्रो के वायरल वीडियो को देख लोगों ने कहा, परिवार के साथ चलने लायक नहीं रह गई मेट्रो

Advertisement

Advertisement

()