अक्षय कुमार का असली नाम अब कोई रहस्य नहीं है. सब राजीव हरिओम भाटिया को जानतेहैं. लेकिन अक्षय की लाइफ़ का एक हिस्सा है, जिससे शायद उनके कुछ फ़ैन्स वाकिफ़ नहों. ये हिस्सा हैं उनकी छोटी बहन अलका भाटिया. दोनों भाई-बहन अमृतसर में एकमिलिट्री ऑफ़िसर के घर पैदा हुए. ऑफ़िसर का नाम हरिओम भाटिया. राजीव-अलका की मां कानाम अरुणा भाटिया.पहली बार अलका का नाम मीडिया में तब ज़्यादा सुनाई दिया, जब उनकी 23 दिसंबर, 2012को बिज़नसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी हुई. लोगों का इस शादी को लेकर बातेंकरना लाज़मी था. वजह भी कई थीं:सुरेंद्र हीरानंदानी और अलका की शादी की तस्वीर.1. ये सुपरस्टार अक्षय कुमार की बहन की शादी थी. 2. ये देश के 100 सबसे अमीरबिज़नसमैन में शुमार सुरेंद्र हीरानंदानी की शादी थी. 3. ये अलका और सुरेंद्र दोनोंकी दूसरी शादी थी. 4. अलका ने अपने से लगभग 15 साल बड़े इंसान से शादी की थी.अलका भाटिया न फ़ेसबुक पर ढूंढे से मिलती हैं, न ही ट्विटर और न ही इंस्टाग्राम पर.वो बहुत लो मीडिया प्रोफ़ाइल रखती हैं. अब तक उन्होंने सिर्फ़ एक फ़िल्म प्रोड्यूसकी है. ये है 2014 में आई फ़िल्म 'फ़गली'. उनकी बेटी का नाम सिमर है और वो अमेरिकामें रहती है.अक्षय कुमार की छोटी बहन अलका.सुरेंद्र हीरानंदानी 'हाउस ऑफ़ हीरानंदानी' के फ़ाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.'हाउस ऑफ़ हीरानंदानी' एक लीडिंग बिज़नेस ग्रुप है, जो भारत में हाउसिंग और रियलएस्टेट के सेक्टर में काम करता है. सुरेंद्र की पहली शादी प्रीति से हुई थी. 2011में प्रीति और सुरेंद्र से तलाक़ हो गया था. इसके बाद 2012 में सुरेंद्र ने दूसरीशादी कर ली. 28 दिसंबर, 2017 को प्रीति ने भी अपने पुराने फ़ैमिली फ़्रेंड औरबिज़नेसमैन मिलन मेहता से शादी कर ली.साल 2015 और 2017 के रक्षाबंधन पर अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर किए थे. 2015 केवीडियो में अक्षय कुमार और अलका को देखकर किसी को भी अपने भाई-बहन के साथ मस्तीकरना याद आ जाए.2017 के वीडियो में अलका ने अक्षय और अपने रिश्ते की गहराई बताते-बताते महिलासशक्तिकरण पर बड़ा प्यारा मैसेज दे दिया.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो से जानिए अक्षय कुमार की फ़िल्म 'पैडमैन' की आठ खास बातें:--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:जब अक्षय कुमार शूटिंग कर रहे थे और एक्ट्रेस को पीरियड हो गयाअक्षय कुमार ने बाल क्यों मुंडवा लिए हैं?फिल्म केसरी के फर्स्ट लुक में अक्षय की एक खतरनाक चीज, जो किसी ने नहीं देखीवो डायरेक्टर जिसने अक्षय कुमार को बनाया, जिसका अहसान अक्की रोज़ मानते हैं