भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, One8 commune नाम का रेस्टोरेंट चलातेहैं. दिल्ली, कोलकाता और पुणे में इसकी ब्रांच हैं. विराट कोहली के रेस्टोरेंट परआरोप लगे हैं कि यहां LGBTQ+ समुदाय के लोगों की एंट्री नहीं है.इंस्टाग्राम पर एक पोस्टवायरल हो रहा है. जिसमें लिखा है, "LGBTQ+ मेहमानों को विराट कोहली के रेस्टोरेंटमें नो एंट्री...विराट पुणे, दिल्ली और कोलकाता में वन8 कम्यून नाम से रेस्टोरेंटचलाते हैं. उनकी ज़ोमेटो लिस्टिंग कहती है कि स्टैग के लिए उनके रेस्टोरेंट मेंएंट्री नहीं है. हमने 2 सप्ताह पहले उनको मैसेज किया था. उनका कोई जवाब नहीं मिला.हमने उनके रेस्टोरेंट के पुणे ब्रांच से संपर्क किया, उन्होंने हमें फ़ोन पर बतायाकि रेस्टोरेंट में प्रवेश केवल सिसजेंडर विषमलैंगिक जोड़ों या सिसजेंडर महिलाओं केसमूहों के लिए है. समलैंगिक जोड़े या समलैंगिक पुरुषों के समूहों को एंट्री नहींहै. ट्रांस महिलाओं को उनके कपड़ों के अनुसार एंट्री दी जाती है. रेस्टोरेंट कीदिल्ली शाखा ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया. रेस्टोरेंट की कोलकाता वाली ब्रांच नेहमें बताया कि यहां सबकी एंट्री है. हालांकि, उनका ज़ोमेटो बुकिंग पेज कुछ और कहताहै. भारत में ऐसे फ़ैंसी रेस्टोरेंट, बार और क्लबों में LGBTQ के साथ भेदभाव आम है,और विराट कोहली भी यही कर रहे हैं."वह वायरल पोस्ट जिसमें विराट पर आरोप लगाए जा रहे हैंYesweexistindia का यह पोस्ट ट्विटर पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है, कई लोग विराटसे इस मामले में नाराज भी नज़र आ रहे हैं.JoeCricket नाम के एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "अगर ये सच है तो कोहली को शर्म आनीचाहिए."Shame if its true. Where burning crackers wokeism came from ?https://t.co/2mPWAdpt6o— JoeCricket_ (@Joecricket_) November 15, 2021First love late spring नाम के एक यूज़र ने लिखा, "इस आदमी के लिए मेरी नफ़रतबिल्कुल सही थी."my hate for this man was justified all this while https://t.co/vFEUWRx30i— first love| late spring (@maplesyruptears) November 15, 2021एक आय यूजर Vini लिखते हैं,"आप विराट कोहली से और क्या उम्मीद लगा सकते हैं? विराट बस भाषणों में प्रगतिशीलहैं. लेकिन, अमल में नहीं. क्या विराट और अनुष्का इस होमोफोबिक फ़ैसले पर कुछकहेंगे?"What can you expect from WOKE #ViratKohli?Progressive in Speech, Regressive in Action.Can you clarify Mr. @imVkohli& Mrs. @AnushkaSharmaon this #homophobicdecision ? https://t.co/XIY692bLgb— ViNi (@VinayTiwari_) November 15, 2021क्या वाक़ई विराट कोहली के रेस्टोरेंट में LGBTQ समुदाय को एंट्री नहीं हैसच जानने के लिए हमनें वन 8 कम्यून रेस्टोरेंट के पुणे ब्रांच से बात की.रेस्टोरेंट ने LGBTQ समुदाय के साथ भेदभाव और एंट्री ना देने की बात को सिरे सेनकार दिया और उसे ग़लत बताया है. उन्होंने हमें बताया, “यह जानकारी ग़लत है. हमारेयहां इस प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता है. जो यह ग़लत जानकारी फैली है. उसकी वजहमिस कम्युनिकेशन है. हमारे यहां हर कोई आ सकता है.”